दो फ्लैट... कई चेहरे और... नाना की रंगीन रातें: ड्रग्स की डर्टी पार्टी को लेकर महिला मित्र ने किया सनसनीखेज खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

ऑनलाइन सट्टे तक बढ़ा जांच का दायरा, कई हाई-प्रोफाइल चेहरों से उठेगा नकाब
पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जोड़ रही कड़ियां
आज नाना और मानव से होगी पूछताछ, डीसीपी ने दोनों को बुलवाया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स केस में राजेंद्र नगर पुलिस की जांच अब दो पैडलरों की गिरफ्तारी व ब्राउन शुगर तस्करी की जांच तक सीमित नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना से जुड़े मामले में कल सनसनीखेज खुलासे हुए।
कई हाई-प्रोफाइल नाम सामने आए। ये खुलासे नाना की एक महिला मित्र ने किए। बताया गया कि नाना खुद ड्रग्स करने के अलावा इसकी आदी महिला मित्रों के साथ अपने दो फ्लैट में रातें रंगीन करता था। महिला मित्र के साथ भी वह संबंध बना चुका है।
वहीं एक पैडलर के मोबाइल में सट्टे के लेनदेन की चैटिंग भी मिली है। इसके बाद पुलिस नाना के ड्रग्स नेटवर्क, हाई-प्रोफाइल संपर्कों, महिला मित्रों, डिजिटल लेन-देन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड व ऑनलाइन सट्टे के संभावित कनेक्शन की पड़ताल में जुट गई है।
कल रात पुलिस ने नाना के पुराने पैडलर (पूर्व ड्राइवर) भूरू बेंड उर्फ राजू खान को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं आज नाना और उसके साथी मानव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दोनों से डीसीपी नरेंद्र रावत खुद पूछताछ करेंगे।
परसों राजेंद्र नगर पुलिस ने इरफान उर्फ गोलू चंदेरी व संजय उर्फ रॉनी कौशल को स्कॉर्पियो (एमपी 09 एआर 0058) में 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर ले जाते गिरफ्तार किया था। उन्होंने ड्रग्स नाना और मानव गंगवानी को देने जाने की बात कही थी।
इसके बाद पुलिस ने नाना व मानव को पकड़ा था। हालांकि घंटों पूछताछ के बाद छोड़ दिया। जांच अधिकारियों के अनुसार नाना के मोबाइल की सीडीआर जांच में पलसीकर कॉलोनी की एक युवती का नंबर कई बार था। प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़ी इस युवती को बुलाकर विस्तृत पूछताछ की गई, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
युवती ने बताया नाना से उसकी पहचान नाना की महिला मित्र मोनिका के जरिये हुई थी। नाना ने शुभम वैली के एक प्लॉट की डायरी खरीदी थी। इसी का 6.50 लाख रुपए का लेनदेन है। नाना पैसे देने के नाम पर लगातार टरका रहा था, इसलिए वह उसे फोन किया करती थी।
युवती ने राऊ क्षेत्र की अमितेष नगर और न्यूयॉर्क सिटी कॉलोनी स्थित दो फ्लैटों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इनमें नाना ड्रग्स पार्टियां आयोजित करता था और ड्रग्स की आदी युवतियां इसमें शामिल होती थीं।
नशे की हालत में नाना उनका शोषण भी करता था। नाना ने खुद उसके साथ भी संबंध बनाए थे। युवती ने कृष्णा मोरे, बंटी असरानी, आकांक्षा व राजू खान के नाम भी बताए।
फ्लैटों तक पहुंची पुलिस, बढ़ा जांच का दायरा
डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत के अनुसार युवती के बयान के बाद आरोपों की पुष्टि के लिए तुरंत महिला पुलिसकर्मियों के साथ एक टीम को बताए फ्लैटों पर भेजा गया। हालांकि उन्हें अभी खुलवाया नहीं। संभवत: आज उनकी जांच की जाएगी। बयान में सामने आए प्रत्येक तथ्य का तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मिलान किया जा रहा है।
युवती दोपहर करीब 3.30 बजे आई और लगभग 6.30 बजे तक उससे पूछताछ की गई। नाना पटवारी को शनिवार दोपहर 3.30 बजे और उसके सहयोगी मानव गंगवानी को 12.30 बजे पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
ड्रग्स से सट्टे तक पहुंची जांच
जब्त मोबाइल फोन की चैट और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल में पुलिस को ऑनलाइन सट्टे से जुड़े कुछ इनपुट भी मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी की चैट में कथित सट्टे के हिसाब-किताब का उल्लेख मिला है।
सट्टा ऑल पैनल एप के जरिये खेला जा रहा था। इसके आधार पर जांच एजेंसियां साइबर विशेषज्ञों की मदद से डिजिटल ट्रांजेक्शन, एप्स और संपर्कों की जांच कर रही हैं।
पुराना पैडलर गिरफ्तार, सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़े एक और संदिग्ध भूरू बैंड उर्फ राजू खान को भी हिरासत में लिया है। ये नाना पटवारी का पुराना ड्राइवर है। साल 2020 में विजय नगर पुलिस ने इसे पकड़ा था। तब इसने नाना पटवारी का नाम लिया था। जांच में उसके मोबाइल, वाट्सएप चैट, बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।
इससे पहले गिरफ्तार इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और संजय कौशल उर्फ रॉनी को कोर्ट से छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में हाई-प्रोफाइल लोगों तक मादक पदार्थ पहुंचाने वाले नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।
पुलिस ने पकड़ा नाना का झूठ
परसों गिरफ्तार पैडलरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने नाना पटवारी को कॉल किया तो उसने खुद को बैंगलुरू में होना बताया। हालांकि पुलिस ने टॉवर लोकेशन के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया था। रात को थाने से छूटने के बाद कल नाना ने अपना पक्ष मीडिया के सामने रखते हुए बताया था कि वर्तमान में वह ड्रग्स का सेवन नहीं करता है।
हालांकि उसने तीन-चार वर्ष पहले ड्रग्स का सेवन करने की बात स्वीकारी, साथ ही कहा कि अब शराब तक नहीं पीता। इसके चलते पुलिस ने इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और रॉनी कौशल से पूछताछ की तो दोनों ने दावा किया कि नाना अभी भी ड्रग्स का सेवन करता है।
नाना ने ही भूरू बैंड से ड्रग्स मांगी थी, लेकिन वह गुजरात में था तो उसने इरफान को फोन कर बंबई बाजार से ड्रग्स लाने को कहा। पैडलर का नाम भी बताया। इरफान ने दस हजार रुपए ऑनलाइन बुलवाकर ड्रग्स खरीदी, जिसकी डिलिवरी लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुई।
दोनों ड्रग्स लेकर नाना के पास जा रहे थे और पकड़े गए। वहीं पलसीकर कॉलोनी वाली युवती ने भी कहा कि नाना आज भी ड्रग्स का सेवन करता है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, सीडीआर, डिजिटल भुगतान और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के आधार पर तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है। आगे की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण तथा पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी। अभी तक सामने आए कई दावे जांच के दायरे में हैं और उनकी पुष्टि होना शेष है।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!