पर्यटन स्थल का पार्किंग ठेका अटका: आधी हुई पार्किंग फीस से नहीं लगी बोली; अब इस दिन होगी नीलामी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
इंदौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पातालपानी में वाहन पार्किंग ठेका इस बार पहली कोशिश में नीलाम नहीं हो सका। जनपद पंचायत महू द्वारा ग्राम पंचायत चौरड़िया के माध्यम से 7 जुलाई को पार्किंग ठेका आवंटित किया जाना था।
इस मामले में आरक्षित राशि अधिक और पार्किंग शुल्क कम होने के कारण किसी भी ठेकेदार ने ओपन बोली में रुचि नहीं दिखाई। अब यह ठेका 15 जुलाई को पुनः नीलाम किया जाएगा।
आरक्षित राशि 6.11 लाख रुपए निर्धारित
इस वर्ष पार्किंग ठेके की आरक्षित राशि 6.11 लाख रुपए निर्धारित की गई है। जनपद पंचायत का कहना है कि नई नीलामी शासन की निर्धारित शर्तों के अनुसार होगी।
पार्किंग शुल्क आधा, वसूली पर संशय
इस बार पार्किंग शुल्क में बड़ा बदलाव किया गया है। पिछले वर्ष जहां दोपहिया वाहन का शुल्क 30 रुपए और कार का 50 रुपए था, वहीं इस बार इसे घटाकर बाइक के लिए 15 रुपए और कार के लिए 30 रुपए कर दिया गया है।
आरक्षित राशि निकालना मुश्किल
स्थानीय लोगों का मानना है कि शुल्क कम होने से ठेकेदार के लिए आरक्षित राशि निकालना मुश्किल होगा। वहीं बाइक पार्किंग का शुल्क 15 रुपए तय होने से छुट्टे पैसों की समस्या भी सामने आ सकती है।
लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक 10 रुपए देकर निकलने की कोशिश करेंगे, जबकि 5 रुपए को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए कुछ लोगों ने बाइक पार्किंग शुल्क 20 रुपए निर्धारित करने की मांग भी उठाई है।
निजी भूमि को लेकर भी बना हुआ है विवाद
जिस क्षेत्र में पार्किंग ठेका प्रस्तावित है, उसमें कुछ निजी भूमि भी शामिल बताई जा रही है। ऐसे में ठेका लेने वाले को संबंधित भूमि मालिकों की सहमति लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।
पिछले वर्ष भी कुछ भूमि स्वामियों ने अपनी जमीन पर पार्किंग कराए जाने को लेकर आपत्ति जताई थी। इस बार भी यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।
पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जरूरी है पार्किंग व्यवस्था
मानसून के दौरान पातालपानी में इंदौर, महू और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षित पार्किंग, चौकीदारी और साफ-सफाई की व्यवस्था आवश्यक मानी जा रही है।
पूर्व में व्यवस्थित पार्किंग नहीं होने के कारण वाहन चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। पार्किंग ठेका होने से एक ओर पर्यटकों को सुविधा मिलेगी तो दूसरी ओर पंचायत के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
नि:शुल्क पार्किंग की भी उठी मांग
पार्किंग ठेका नीलामी को लेकर ग्राम पंचायत चौरड़िया के कुछ पंचों और स्थानीय लोगों ने 10 जुलाई को जनपद पंचायत महू को ज्ञापन सौंपकर ठेका प्रक्रिया निरस्त करने और पार्किंग नि:शुल्क रखने की मांग की है। हालांकि स्थानीय स्तर पर इसे राजनीतिक खींचतान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
जनपद पंचायत महू के निरीक्षक सुनील नामदेव ने बताया कि 15 जुलाई को पार्किंग स्टैंड की पुनः नीलामी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ठेका शासन के नए नियमों और निर्धारित शर्तों के अनुरूप ही दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!