बदमाशों ने युवक का क्या हाल कर दिया: केवल 38 सेकंड में ऐसा कहर ढाया; क्या है वायरल वीडियो में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भीम नगर इलाके में दो युवकों पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने महज 38 सेकंड में एक युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू-छुरी, पत्थर और डंडों से वार करते हुए उसे बेहोश होने तक पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात मंगलवार रात की बताई जा रही है।
अक्कू गैंग पर आरोप
पुलिस के अनुसार अक्कू उर्फ आकाश और विशाल उर्फ चपटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर राघवेंद्र सेन पर हमला किया। बताया जा रहा है कि पुराने मामले में समझौता न करने से नाराज होकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। हमले में राघवेंद्र का एक साथी भी घायल हुआ है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोस्त की शिकायत पर केस दर्ज
राघवेंद्र के दोस्त सौरभ विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वे हनुमान मंदिर के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी अक्कू, विशाल और उनके साथियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में राघवेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने में सौरभ भी घायल हो गया।
वर्चस्व की लड़ाई में हमला
स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी इलाके के पुराने बदमाश हैं और उनके डर से अक्सर लोग शिकायत करने से कतराते हैं। राघवेंद्र ने पहले उनके खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। कई बार दबाव बनाने के बावजूद उसने समझौता नहीं किया, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने दहशत फैलाने के इरादे से हमला किया।
पुलिस का बयान
एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। उसी रंजिश के चलते हमला किया गया। दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!