विदेशी फेसबुक फ्रेंड ने क्या गुल खिलाया: किस बात का दिया झांसा; कहां आने का जाल बुना, बैंक खाते से कितने लाख कर दिए गायब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती, वाट्सएप पर प्यार भरी बातें, भारत घूमने आने का वादा और करोड़ों की करेंसी एक्सचेंज कराने का लालच — ग्वालियर के एक ठेकेदार के साथ साइबर ठगों ने ऐसा ही जाल बुना और उनके खाते से 1.23 लाख रुपए उड़ा लिए। जब ठगों ने 70 हजार रुपए और मांगे तब जाकर पीड़ित की आंखें खुलीं और उसे असलियत का एहसास हुआ।
मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरीशंकरपुरम का है। यहां रहने वाले 28 वर्षीय ठेकेदार कमलकांत यादव की 24 अप्रैल को फेसबुक पर 'लकी चार्ल्स' नाम के एक अकाउंट से एक महिला से पहचान हुई। इसके बाद बातचीत व्हाट्सएप पर शिफ्ट हो गई, जहां महिला 'डॉ. पेट्रीशिया आर मेडिसन' के नाम से सामने आई। उसने खुद को लंदन निवासी बताया और जल्द ही भारत घूमने आने की बात करने लगी।
बातों ही बातों में महिला ने कमलकांत को बताया कि वह भारत आते समय अपने साथ 95 हजार ब्रिटिश पाउंड यानी करीब एक करोड़ बाईस लाख रुपए लेकर आ रही है। इतनी बड़ी रकम का नाम सुनते ही कमलकांत के मन में लालच जागा। उन्हें लगा कि करेंसी एक्सचेंज कराने पर मोटा कमीशन मिलेगा और ऊपर से विदेशी महिला के साथ घूमने-फिरने का मौका भी।
27 अप्रैल को ठगों ने अगला पासा फेंका। कमलकांत के पास एक महिला का फोन आया जिसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उनके नाम पर विदेशी करेंसी आई है जिसे रिलीज कराने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी।
लालच और भरोसे में डूबे कमलकांत ने बिना देर किए 38,500 रुपए जमा कर दिए। लेकिन ठगों का खेल यहीं नहीं रुका। एक के बाद एक नए बहाने सामने आते गए। कभी लॉन्ड्री चार्ज, कभी प्रोसेसिंग फीस। इस तरह अलग-अलग किस्तों में 88,600 रुपए और ऐंठ लिए गए। कुल मिलाकर कमलकांत के खाते से 1.23 लाख रुपए निकल चुके थे।
जब ठगों ने हिम्मत करके 70 हजार रुपए और मांगे तब कमलकांत के मन में पहली बार शक पैदा हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ई-जीरो एफआईआर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है उनकी जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती और उनके झांसे में आकर पैसे ट्रांसफर करना कितना खतरनाक हो सकता है। साइबर विशेषज्ञ बार-बार आगाह करते हैं कि करेंसी एक्सचेंज, लॉटरी या विदेशी पार्सल के नाम पर मांगी गई कोई भी रकम ठगी का हिस्सा हो सकती है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!