70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा: डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम
KHULASA FIRST
संवाददाता

मोतियाबिंद ऑपरेशन कराकर लौट रही थीं
सवा घंटे तक पेड़ के नीचे फंसी रही कार,
रहवासियों का दावा- कंट्रोल रूम में कई बार दी थी सूचना
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डीआरपी लाइन चौराहे पर कल शाम हुआ हादसा सिर्फ एक पेड़ गिरने की घटना नहीं, बल्कि नगर निगम की बड़ी अनदेखी है। छह दिन पहले जिस 70 साल पुराने इमली के पेड़ को खतरनाक बताते हुए हटाने की शिकायत की गई थी, वही सोमवार शाम एक कार पर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंगी की 75 वर्षीय मां राधादेवी सिंगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। राधा देवी सिंगी मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने के बाद अपने पोते प्रखर सिंगी (29), पारिवारिक मित्र वैशाली जायसवाल (53) और चालक मुकेश पालीवाल (45) के साथ कार से घर लौट रही थीं। जैसे ही कार डीआरपी लाइन चौराहे पर पहुंची, अचानक विशाल इमली का पेड़ सीधे कार की छत पर आ गिरा। पेड़ का भारी तना राधादेवी के सिर और गर्दन पर आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस, निगम पर उठे सवाल
एसीपी विनोद दीक्षित ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि जब पेड़ को लेकर पहले से शिकायतें की गई थीं तो उसे हटाने या सुरक्षित करने के लिए समय पर कदम क्यों नहीं उठाए गए।
हमने पहले ही कहा था, पेड़ गिर सकता है
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि जिस इमली के पेड़ ने यह जानलेवा हादसा किया, उसकी जड़ें कमजोर हो चुकी थीं और वह झुक गया था। इसे लेकर छह दिन पहले नगर निगम के कंट्रोल रूम में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई थी। लोगों का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई होती तो एक जान बच सकती थी।
कटर से पेड़ को तीन हिस्सों में काटा
हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन पेड़ का मोटा तना इतना भारी था कि कोई उसे हिला नहीं सका। पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन नगर निगम की टीम को आने में करीब एक घंटा लग गया। इसके बाद कटर मशीन से पेड़ को तीन हिस्सों में काटा गया और क्रेन की मदद से कार को हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया। पूरे रेस्क्यू में करीब सवा घंटे लग गए।
संबंधित समाचार

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!