खबर
Top News

देखिए वीडियो: सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 1:50 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में MBBS इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में इंदौर में भी डॉक्टरों का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MY Hospital) के बाहर इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया।

डॉक्टरों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना दिया और नारेबाजी करते हुए भोपाल में हुई पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने नियमित OPD और इलेक्टिव (रूटीन) OT सेवाओं के बहिष्कार का ऐलान किया है। हालांकि गंभीर मरीजों की सुविधा को देखते हुए इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

दो प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन
इंटर्न डॉक्टरों ने सरकार के सामने मुख्य रूप से दो मांगें रखी हैं।

1. भोपाल में पुलिस कार्रवाई पर कार्रवाई: प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि भोपाल में आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मियों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

2. स्टाइपेंड 30 हजार किया जाए: डॉक्टरों की मांग है कि मध्यप्रदेश में MBBS इंटर्न का मासिक स्टाइपेंड वर्तमान 14,337 से बढ़ाकर 30,000 रुपए किया जाए। उनका कहना है कि स्टाइपेंड राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप होना चाहिए।

‘हम इलाज करते हैं, आतंकवादी नहीं’
JDA इंदौर के अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि मध्यप्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों को देश में सबसे कम स्टाइपेंड मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं तो सरकार को बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए, न कि लाठी और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'हम दिन-रात मरीजों का इलाज करते हैं। हम कोई आतंकवादी नहीं हैं, जिन पर लाठियां बरसाई जाएं। यह दमनकारी रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।'

इमरजेंसी सेवाओं को रखा गया आंदोलन से बाहर
डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन के बावजूद इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं की जाएंगी। गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी।

वहीं नियमित OPD और इलेक्टिव OT के बहिष्कार से अस्पताल में आने वाले मरीजों पर असर पड़ने की संभावना है। डॉक्टर संगठनों का कहना है कि सरकार जल्द बातचीत कर दोनों मांगों का समाधान निकाले, ताकि आंदोलन समाप्त कर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की जा सकें।

संबंधित समाचार

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन
Top News

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

less than a minute ago
यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग
Top News

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

5 minutes ago
हादसे दर हादसे, मौत दर मौत
Top News

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

12 minutes ago
कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई
Top News

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

23 minutes ago
सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार
Top News

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

27 minutes ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

28 minutes ago
बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त
Top News

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

41 minutes ago
70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा
Top News

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

about 1 hour ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

about 1 hour ago
कोर्ट से फरार हुआ आरोपी
Top News

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र
Top News

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

about 1 hour ago
भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा
Top News

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

about 1 hour ago
सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद
Top News

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

about 2 hours ago
इंतजार खत्म
Top News

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

about 2 hours ago
स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले
Top News

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

about 2 hours ago
इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा
Top News

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

about 2 hours ago
कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत
Top News

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

about 2 hours ago
नकल जांच का अनोखा संकट
Top News

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!