खबर
Top News

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार: जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 2:01 pm
शेयर करें:
सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई निवेश दौरे से बुधवार शाम लौटने के बाद सागर जहरीली शराब कांड को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई होने के आसार हैं।

मामले में अब तक जिला स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री की वापसी के बाद होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में संभाग और शासन स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय किए जाने की संभावना है।

सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों का आंकड़ा 25 के पार पहुंच चुका है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर सरकार और प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

जिला स्तर पर कई अफसरों पर हो चुकी कार्रवाई
मुख्यमंत्री के दुबई रवाना होने से पहले ही सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों का मामला सामने आ गया था। इसके बाद जिला स्तर पर कार्रवाई शुरू हुई।

अब तक तीन आबकारी अधिकारियों, एक थाना प्रभारी, एक चौकी प्रभारी और बंडा एसडीओपी को निलंबित किया जा चुका है।
कलेक्टर की ओर से मामले की न्यायिक जांच भी शुरू कराई गई है। अब सरकार का फोकस जिला स्तर से आगे बढ़कर संभाग और शासन स्तर की जवाबदेही तय करने पर हो सकता है।

कलेक्टर-एसपी से लेकर आबकारी अफसरों तक पर नजर
मुख्यमंत्री की वापसी के बाद सागर मामले को लेकर उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है। इसमें सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी अनुराग सुजानिया, आईजी, डीआईजी और संभागीय आबकारी उपायुक्त की भूमिका की समीक्षा की जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, समीक्षा के बाद कुछ अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं। आबकारी आयुक्त और शासन स्तर पर विभाग के प्रमुख सचिव की भूमिका की भी समीक्षा होने की संभावना है। हालांकि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

SIT गठित होने की भी संभावना
सागर मामले में अब तक कार्रवाई मुख्य रूप से जिला स्तर पर हुई है। जहरीली शराब के स्रोत, उसकी सप्लाई और पूरे नेटवर्क की जांच को लेकर सरकार SIT गठित करने पर भी विचार कर सकती है।

उच्चस्तरीय जांच में यह पता लगाने पर फोकस रहेगा कि अवैध शराब का नेटवर्क कहां से संचालित हो रहा था और स्थानीय स्तर पर शिकायतों या सूचनाओं के बावजूद समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

सीएम की वापसी के बाद सामने आएगी तस्वीर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लौटने के बाद होने वाली बैठक को सागर जहरीली शराब कांड में अब तक की कार्रवाई की समीक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

इसमें अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ आगे की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर फैसला हो सकता है। फिलहाल बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई, तबादले और SIT गठन की संभावनाओं के बीच सरकार के अगले कदम पर नजर है।

संबंधित समाचार

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन
Top News

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

less than a minute ago
यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग
Top News

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

5 minutes ago
हादसे दर हादसे, मौत दर मौत
Top News

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

12 minutes ago
कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई
Top News

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

23 minutes ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

28 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

38 minutes ago
बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त
Top News

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

41 minutes ago
70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा
Top News

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

about 1 hour ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

about 1 hour ago
कोर्ट से फरार हुआ आरोपी
Top News

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र
Top News

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

about 1 hour ago
भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा
Top News

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

about 1 hour ago
सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद
Top News

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

about 2 hours ago
इंतजार खत्म
Top News

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

about 2 hours ago
स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले
Top News

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

about 2 hours ago
इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा
Top News

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

about 2 hours ago
कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत
Top News

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

about 3 hours ago
नकल जांच का अनोखा संकट
Top News

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!