शादी की खुशियां मातम में बदली: शादी से एक दिन पहले दुल्हन के गहने और रुपए लेकर मुस्लिम युवक के साथ फरार हुई युवती; पुलिस तलाश में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले के मूंदी थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब विवाह से एक दिन पहले दुल्हन के गहने और करीब 1 लाख 80 हजार रुपए नकद चोरी हो गए।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घर में रिश्तेदारी में रह रही एक युवती अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
शादी की तैयारियों के बीच हुई वारदात
मूंदी के तालाब मोहल्ला निवासी ऋषभ राठौर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उनकी बहन की शादी 16 जुलाई को होनी थी। विवाह की तैयारियों के चलते पिछले करीब एक महीने से रिश्तेदारों का घर में आना-जाना लगा हुआ था।
इसी दौरान रिश्तेदारी की एक युवती भी घर पर आकर रह रही थी। परिजनों के अनुसार, युवती ने अपने व्यवहार से परिवार का विश्वास जीत लिया था, इसलिए किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ।
रात में अलमारी से गहने और नकदी लेकर निकली
शिकायत के मुताबिक, 15 जुलाई की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच, जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे, तब युवती ने अपने मुस्लिम प्रेमी को घर के बाहर बुलाया। इसके बाद उसने अलमारी में रखे दुल्हन के आभूषण और शादी के खर्च के लिए रखे करीब 1.80 लाख रुपए निकाल लिए और दोनों मौके से फरार हो गए।
सुबह हुई जानकारी, परिवार के उड़े होश
सुबह जब परिवार के लोग जागे तो युवती घर में नहीं मिली। सामान की जांच करने पर पता चला कि दुल्हन के गहने और नकदी भी गायब हैं। इसके बाद तत्काल मूंदी थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला
मूंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी युवती के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी युवती व उसके साथ गए युवक की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
सामाजिक चर्चा भी तेज, पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील
घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपुष्ट या भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करने और अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की है।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की सिंगरौली कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब

21.59 करोड़ के नेटवर्क से 133 उद्यानों को मिलेगा उपचारित पानी:सीवेज वाटर रिसाइकल कर बचाएंगे रोज 3 करोड़ लीटर पानी; 22 जोन में बदलेगी सीवर लाइन

शेर के घर में अनसुनी टाइगर की दहाड़:रिंग मास्टर का इशारा या फिर चेतावनी

दुष्कर्मी भी निकला छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मुलजिम शाहरुख कुरैशी:खुलासा फर्स्ट की खबर पढ़कर दलित पीड़िता आई सामने

वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज:विरोध में हजारों आदिवासी सड़क पर उतरे; सीएम से मुलाकात की मांग

विश्वविद्यालय में शुरू होगा गर्भ संस्कार का पीजी डिप्लोमा कोर्स:पहले बैच में इतनी सीटें; पढ़ाई के साथ अस्पतालों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

IDA में फ्लैटों के फॉर्म पर बवाल:मारपीट की नौबत; वेबसाइट बंद, भीड़ से भागते दिखे अधिकारी, नौकरी छोड़कर लाइन में लगने को मजबूर आवेदक

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई:74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!