एमपी में बदला मौसम का मिजाज: भीषण गर्मी के बीच शुरू हुआ आंधी-बारिश और ओलों का दौर; 17 जिलों में अलर्ट जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार को भोपाल, ग्वालियर समेत 15 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश देखने को मिली। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
उमरिया और मुरैना में ओले गिरने की खबर है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं तेज हवाएं चलीं तो कहीं झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए ग्वालियर समेत 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम का मिजाज बदला रहा
गुरुवार को सुबह से रात तक मौसम का मिजाज बदला रहा। भोपाल में तेज आंधी के चलते कोलार रोड सहित कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं सतना, श्योपुर, टीकमगढ़, रायसेन, बालाघाट, छतरपुर, सागर, पन्ना, रीवा और मैहर समेत कई जिलों में भी आंधी-बारिश का असर देखने को मिला।
कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं
शुक्रवार को जिन जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है, उनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं।
वहीं दूसरी ओर इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम सहित कई जिलों में दिन के समय गर्मी का असर बना रहेगा, हालांकि शाम के वक्त कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं।
गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद
आमतौर पर मई महीने में भीषण गर्मी का ट्रेंड रहता है, लेकिन इस बार महीने की शुरुआत ही आंधी-बारिश से हो रही है। मौसम विभाग ने शुरुआती दिनों में इसी तरह के बदलाव बने रहने के संकेत दिए हैं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!