देशभर में बदला मौसम का मिजाज: 15 से ज्यादा राज्यों में प्री-मानसून का अलर्ट; आंधी-बारिश से 48 लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 15 से अधिक राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है।
17 लोगों की मौत
बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। राजधानी पटना में खराब मौसम के कारण 4 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि 18 फ्लाइट देरी से संचालित हुईं।
25 जिलों में बारिश की संभावना
इससे 500 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
आंधी-तूफान से 31 लोगों की मौत
वहीं उत्तर प्रदेश में आंधी और तूफान से 31 लोगों की मौत की खबर है। सहारनपुर में भारी बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से आए तेज बहाव में इनोवा, ट्रैक्टर सहित करीब 10 वाहन बह गए। प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट
राजस्थान में भी मौसम का असर दिखाई दे रहा है। कई जिलों में रेतीला तूफान, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर और सीकर सहित कई जिलों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
पठानकोट में हुई ओलावृष्टि
पंजाब के पठानकोट में ओलावृष्टि हुई, जबकि मोहाली में तेज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।
7 दिनों में केरलम पहुंच सकता है मानसून
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले सात दिनों के भीतर केरल पहुंच सकता है। हालांकि विभाग ने इस वर्ष मानसून सामान्य से कमजोर रहने की आशंका भी जताई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि जून से सितंबर के बीच देश में औसतन 78 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है, जबकि सामान्य मानसूनी वर्षा का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है।
आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
आईएमडी के अनुसार बिहार और उत्तर प्रदेश में सामान्य बारिश की संभावना है, लेकिन देश के कई अन्य हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। विशेष रूप से वर्षा आधारित खेती वाले क्षेत्रों में मानसून का असर अपेक्षाकृत कमजोर रहने की आशंका जताई गई है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!