फिर बदला मौसम का मिजाज: शहर के कई हिस्सों में हुई रिमझिम बारिश; भीषण गर्मी से मिली राहत, 3 दिनों तक बारिश की संभावना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रविवार को दिनभर की भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम ने करवट ली और शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ रिमझिम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
सबसे गर्म दिन दर्ज किया
इससे पहले शनिवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि पिछले 24 घंटों में इसमें करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
भीषण गर्मी का असर पूरे शहर में
रात का तापमान भी असामान्य रूप से बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। भीषण गर्मी का असर पूरे शहर में साफ नजर आया।
पंखों की हवा भी बेअसर
दिन के समय पंखों की हवा भी बेअसर साबित हो रही थी। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
चौराहों पर रेड सिग्नल के दौरान वाहन चालक छांव की तलाश में इधर-उधर खड़े नजर आए। एक मिनट का इंतजार भी लोगों के लिए भारी पड़ रहा था और गर्मी के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे थे।
तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है
रात में भी गर्म हवाओं ने लोगों की नींद खराब कर दी, जिससे 24 घंटे गर्मी का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
अनुमान है कि पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे गर्मी का प्रकोप और तेज हो सकता है। हालांकि, बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना से थोड़ी राहत मिलने के संकेत भी बने हुए हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!