खबर
Top News

स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं: सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफॉर्म जरूरी; ड्रेस कोड बदलने का अधिकार छात्र को नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अगस्त 2026, 12:43 pm
शेयर करें:
स्कूल में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली नाबालिग छात्रा की याचिका खारिज कर दी है।

कोर्ट ने कहा कि यदि किसी स्कूल का ड्रेस कोड सभी विद्यार्थियों के लिए समान, गैर-भेदभावपूर्ण और अनुशासन व संस्थान की पहचान बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है, तो किसी एक छात्र को व्यक्तिगत पसंद के आधार पर उसमें बदलाव की मांग करने का अधिकार नहीं है।

न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की डिवीजन बेंच ने यह फैसला प्रयागराज के अत्तारसुइया स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल की छात्रा की याचिका पर सुनाया।

छात्रा ने स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ सिर पर स्कार्फ यानी हिजाब पहनकर कक्षा में बैठने की अनुमति मांगी थी।

कक्षा 6 से पहन रही थी हिजाब, 11वीं में स्कूल ने जताई आपत्ति
नाबालिग छात्रा ने अपनी मां के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उसने बताया कि वह कक्षा 6 से 10 तक इसी स्कूल में पढ़ी और इस दौरान स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ पहनती रही।

उस समय स्कूल की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई थी। कक्षा 11 में प्रवेश के समय स्कूल ने हिजाब को निर्धारित ड्रेस कोड का हिस्सा नहीं मानते हुए आपत्ति जताई।

छात्रा ने पुराने पहचान पत्र और स्कूल की ग्रुप फोटो को भी अपने पक्ष में प्रस्तुत किया था। उसका तर्क था कि हिजाब पहनना उसकी धार्मिक आस्था से जुड़ा है और इसे रोकना उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

पहले अनुमति मिली थी, इसका मतलब स्थायी अधिकार नहीं
कोर्ट ने कहा कि छात्रा का पहले की कक्षाओं में हेडस्कार्फ पहनना अपने आप में उसे भविष्य में भी ऐसा करने का स्थायी या लागू करने योग्य अधिकार नहीं देता।

यदि स्कूल ने पहले किसी कारण से इस पर आपत्ति नहीं की थी, तो बाद में ड्रेस कोड को लागू करने से स्कूल को रोका नहीं जा सकता।

कोर्ट के अनुसार, स्कूल अपनी यूनिफॉर्म नीति को लागू करने और उसमें बदलाव करने के लिए स्वतंत्र है, बशर्ते नियम समान और गैर-भेदभावपूर्ण हों।

यूनिफॉर्म का मकसद समानता और अनुशासन
हाईकोर्ट ने कहा कि स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म केवल कपड़ों का नियम नहीं है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच समानता, अनुशासन और संस्थान की पहचान बनाए रखना है।

यूनिफॉर्म अलग-अलग धार्मिक या सामाजिक पहचान के आधार पर कक्षा में भेदभाव की संभावना को भी कम करती है।

कोर्ट ने माना कि यदि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी व्यक्तिगत पसंद के अनुसार यूनिफॉर्म में अलग-अलग चीजें जोड़ने लगे, तो निर्धारित ड्रेस कोड का उद्देश्य प्रभावित होगा, इसलिए समान रूप से लागू किए जा रहे ड्रेस कोड में व्यक्तिगत छूट की मांग नहीं की जा सकती।

कोर्ट ने कहा- हिजाब को अनिवार्य धार्मिक प्रथा साबित नहीं किया
छात्रा की ओर से हिजाब को इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा बताते हुए अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार होने का तर्क दिया गया था।

कोर्ट ने कहा कि याचिका में ऐसा पर्याप्त तथ्य, धार्मिक ग्रंथ या अन्य सामग्री प्रस्तुत नहीं की गई, जिससे यह साबित हो सके कि स्कूल की कक्षा में हेडस्कार्फ पहनना इस्लाम की ऐसी अनिवार्य धार्मिक प्रथा है, जिसके बिना आस्था का मूल स्वरूप प्रभावित हो जाएगा।

कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले का भी दिया हवाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के 2022 के हिजाब मामले के फैसले का भी उल्लेख किया। सुप्रीम कोर्ट में आयशा शिफा बनाम कर्नाटक राज्य मामले में 2022 में दो जजों की अलग-अलग राय आई थी।

इसके बाद मामले को बड़ी पीठ के लिए भेजने की प्रक्रिया हुई, इसलिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस मुद्दे पर अंतिम और सर्वमान्य फैसला अभी नहीं आया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी स्थिति में उसके सामने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले से अलग राय अपनाने का पर्याप्त आधार नहीं है और उस फैसले को महत्वपूर्ण पूर्व निर्णय माना जा सकता है।

स्कूल आस्था पर रोक नहीं लगा रहा : कोर्ट
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि स्कूल छात्रा को अपनी धार्मिक आस्था मानने से नहीं रोक रहा है। विवाद केवल स्कूल परिसर में निर्धारित ड्रेस कोड के पालन को लेकर है।

अदालत ने कहा कि जब स्कूल की यूनिफॉर्म नीति समान, वास्तविक उद्देश्य वाली और गैर-भेदभावपूर्ण है, तो उसके पालन की अपेक्षा करना संस्थान के अधिकार क्षेत्र में आता है। इन टिप्पणियों के साथ हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज कर दी।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 7 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 8 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 8 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 8 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 8 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 8 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 8 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 8 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 8 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 8 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 8 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 9 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 9 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 9 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 9 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 9 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!