रिजल्ट पर हाई कोर्ट की रोक: शासन से पूछा- अभ्यर्थियों को बुलाने की प्रक्रिया क्या थी?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस आरक्षक (बैंड) पद पर भर्ती से जुड़े मामले में मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने साक्षात्कार के परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है।
कोर्ट ने शासन से पूछा है कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का चयन किस प्रक्रिया के तहत किया गया था। साथ ही साक्षात्कार के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की सूची भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 7 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी।
दो चरण पास करने के बाद भी साक्षात्कार से बाहर
उज्जैन निवासी सुमित शर्मा ने पुलिस आरक्षक (बैंड) पद के लिए आवेदन किया था। याचिका में बताया गया है कि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के पहले और दूसरे चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें तीसरे चरण यानी साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया।
याचिकाकर्ता का दावा है कि भर्ती विज्ञापन में निर्धारित पदों की संख्या के तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाने का प्रावधान था।
इसके विपरीत विभाग ने केवल दो गुना अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि पात्र अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक नहीं की गई। याचिकाकर्ता ने स्वयं को भी साक्षात्कार में शामिल करने की अनुमति देने की मांग की है।
शासन ने कहा- प्रक्रिया के अनुसार बुलाए अभ्यर्थी
सोमवार को न्यायमूर्ति मिलिंद फड़के की एकलपीठ में मामले की सुनवाई हुई। शासन की ओर से याचिका निरस्त करने की मांग की गई।
शासकीय अधिवक्ता ने तर्क दिया कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। चूंकि साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए अब याचिका निरस्त की जानी चाहिए।
कोर्ट ने मांगी चयन प्रक्रिया की जानकारी
दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने शासन के अधिवक्ता को विभाग से जानकारी लेकर यह बताने के निर्देश दिए कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का चयन किस प्रक्रिया के तहत किया गया। कोर्ट ने साक्षात्कार के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की सूची भी पेश करने को कहा है।
कोर्ट ने अगली सुनवाई तक साक्षात्कार के परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है। ऐसे में हाई कोर्ट के अगले आदेश तक पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती का परिणाम जारी नहीं हो सकेगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!