चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा बयान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
देश में चीनी की बढ़ती कीमतों ने त्योहारों से पहले आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रक्षाबंधन के बीच मिठाई और घर में बनने वाले पकवानों के लिए चीनी की मांग बढ़ी है, वहीं कुछ राज्यों में इसके दाम 70 रुपए किलो तक पहुंचने की खबरों के बीच केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी इस मुद्दे पर सवाल किया गया।
सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो
सोमवार को रायसेन दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कलेक्ट्रेट में दिशा बैठक के बाद जब पत्रकारों ने चीनी के बढ़ते दाम को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए संक्षिप्त जवाब दिया- ‘सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो...’ इसके बाद वे वहां से आगे बढ़ गए। उनका यह जवाब अब चर्चा में है।
सांदीपनि स्कूल का उद्घाटन, मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटे
शिवराज सिंह चौहान सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रायसेन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सांदीपनि स्कूल भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप भी वितरित किए। इसके बाद उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में हिस्सा लिया।
रक्षाबंधन से पहले चीनी के दाम ने बढ़ाई चिंता
त्योहारी सीजन में मिठाई और अन्य पकवानों की मांग बढ़ने के कारण चीनी की खपत भी बढ़ जाती है। ऐसे में कीमतों में तेजी का सीधा असर घरेलू बजट और मिठाई कारोबार पर पड़ रहा है। कुछ राज्यों में चीनी के खुदरा भाव 70 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने की बात सामने आई है।
लोगों को उम्मीद है कि सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कदमों से कीमतों में जल्द राहत मिल सकती है, खासकर त्योहार के दौरान जब चीनी की मांग सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा रहती है।
छात्रों के लिए ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ की घोषणा
इस दौरे के दौरान कृषि मंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ शुरू करने की घोषणा भी की। इसका उद्देश्य छात्रों को उनके जिले में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराना बताया गया है। इस पहल से छात्रों को महंगे निजी कोचिंग संस्थानों के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की जरूरत कम हो सकती है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!