11 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू: श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक; भीड़ में नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, कंधे पर लेकर दौड़े डॉक्टर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
सावन के अंतिम चरण में मंगलवार सुबह सीहोर में सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू हुई। सुबह 9 बजे शुरू हुई यात्रा में मध्यप्रदेश के साथ महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु शामिल हुए। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कांवड़िये कुबेरेश्वरधाम की ओर बढ़ रहे हैं।
श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक
इसी दौरान यात्रा मार्ग पर महाराष्ट्र के जलगांव से आए एक श्रद्धालु को अचानक हार्ट अटैक आ गया। सूचना के बाद एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण करीब 100 मीटर दूर खड़ी एंबुलेंस भी मरीज तक नहीं पहुंच सकी।
आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार
बताया गया कि श्रद्धालु की हालत बिगड़ने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि भीड़ के कारण एंबुलेंस आगे नहीं आ सकी। करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई।
डॉक्टर ने तत्काल मदद की
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद एक डॉक्टर ने तत्काल मदद की। डॉक्टर ने श्रद्धालु को अपने कंधे पर बैठाया और पैदल चलकर उसे हाईवे तक पहुंचाया। हाईवे पर पहुंचने के बाद श्रद्धालु को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी सामने नहीं आई है।
घाट पर जाने पर रोक
कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने सीवन नदी के घाट पर श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगाई है। कांवड़ियों के लिए पुल पर नलों से जल भरने की व्यवस्था की गई है।
श्रद्धालु यहीं से कांवड़ में जल भरकर कुबेरेश्वरधाम पहुंच रहे हैं। वहां सीवन नदी से लाए गए जल से भगवान कुबेरेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा।
5 क्विंटल फूलों से बाबा का श्रृंगार
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित के मुताबिक, कुबेरेश्वरधाम में भगवान कुबेरेश्वर महादेव का 5 क्विंटल फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया है। वहीं पं. प्रदीप मिश्रा ने बाबा को 25 क्विंटल नुक्ती का भोग लगाया। धाम परिसर में करीब 2 एकड़ में बनी भोजनशाला से श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जा रही है।
100 से ज्यादा सेवा स्टॉल
कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 से अधिक सेवा स्टॉल लगाए गए हैं। यहां भोजन, फलाहारी खिचड़ी, नाश्ता, चाय और पानी की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। गुजरात से आए करीब 35 सेवादारों का दल भी श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी-सब्जी तैयार कर रहा है।
1200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यात्रा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी के लिए 10 वॉच टावर बनाए गए हैं। कलेक्टर के आदेश के अनुसार यात्रा में डीजे ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। नदी तट पर बोट और गोताखोरों को भी तैनात किया गया है।
पांच जगह मेडिकल टीम तैनात
यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 5 मुख्य मेडिकल पॉइंट बनाए गए हैं। मानक बाग, डी-मार्ट, चौपाल सागर, परमार ढाबा और मोगरा फूल जोड़ पर मेडिकल टीमें तैनात हैं। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने के कारण प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!