MP में फिर शुरू हुआ तेज बारिश का दौर: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 20 में भारी बरसात की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मंगलवार को प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ढाई इंच से अधिक बारिश होने की संभावना है।
20 जिलों में भी भारी बारिश
गुना, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां भी कई स्थानों पर ढाई इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है।
इसके अलावा भोपाल, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, डिंडौरी, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
लो प्रेशर एरिया और ट्रफ से बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में लो प्रेशर एरिया और सक्रिय मानसून ट्रफ का असर बना हुआ है। इसी वजह से मध्यप्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में बारिश जारी रहने का अनुमान है।
सोमवार को कई इलाकों में भारी बारिश
सोमवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन और शाजापुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। विदिशा के बाजारों में जलभराव की स्थिति बनी, जबकि भोपाल में भी कई स्थानों पर बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुआ। बीते 24 घंटे में नर्मदापुरम में औसतन 3.7 इंच बारिश दर्ज की गई। करेरा में 5.4 इंच, ओरछा में 3.3 इंच, रहली में 3 इंच और भोपाल के कोलार क्षेत्र में 3.2 इंच बारिश दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
40 जिलों में अब भी बारिश की कमी
बारिश के बावजूद प्रदेश के कई जिलों में मानसूनी कोटा पूरा नहीं हुआ है। पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में कई जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। वहीं पश्चिमी हिस्से के भी कई जिलों में बारिश सामान्य से नीचे है। हालांकि अनूपपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खरगोन और राजगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
बारिश से राहत के साथ बढ़ी परेशानी
प्रदेश में लगातार बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई शहरों में जलभराव, यातायात बाधित होने और निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या सामने आ रही है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!