तेरे घर के सामने हम अपनी जान देंगे: युवक ने गाने पर बनाई रील; फिर लगा ली फांसी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
गुढ़ थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मौत से पहले बनाई रील
जानकारी के अनुसार ग्राम सिलचट निवासी राज खान (टाइल्स मिस्त्री) ने अपने कमरे में फिल्मी गाने “तेरे बगैर हम कैसे जिंदा रहेंगे…” पर एक रील बनाई। रील में उसके भाव और शब्दों से गहरा भावनात्मक तनाव झलक रहा था। वीडियो पोस्ट करने के तुरंत बाद उसने फांसी लगा ली।
मुंबई से लौटा, परिवार को नहीं था अंदाजा
बताया जा रहा है कि राज को चार दिन पहले काम के लिए मुंबई भेजा गया था, लेकिन वह वहां नहीं रुका और शुक्रवार शाम अचानक गांव लौट आया। घर पहुंचकर उसने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। किसी को जरा भी अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।
सुबह खुला राज, घर में मचा कोहराम
शनिवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बड़े भाई ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर राज का शव फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक तौर पर प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन परिजन इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!