शहर के प्रत्येक वार्ड में बनाएंगे आदर्श उद्यान: राजेंद्र राठौर ने ली समीक्षा बैठक; डिवाइडरों पर पौधारोपण और वॉटर टैंकरों की व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए शहर के उद्यानों, ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल डिवाइडरों की हरियाली को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम ने सक्रियता बढ़ा दी है।
महापौर सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जनकार्य एवं उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर ने विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु में पौधों की सिंचाई और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ठोस कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
राठौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में विकसित किए जा रहे नवीन सेंट्रल डिवाइडरों पर प्राथमिकता के साथ पौधारोपण कार्य पूरा करें। वर्षा ऋतु में चलाए जाने वाले व्यापक पौधारोपण अभियान के लिए अभी से उपयुक्त स्थानों का चयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि उद्यानों, ग्रीन बेल्ट और रोटरी के संधारण के लिए चयनित संस्थाओं के माध्यम से रखरखाव का कार्य तत्काल प्रारंभ कराया जाए। शहर के प्रत्येक वार्ड में आदर्श उद्यान निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए राठौर ने वहां नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।
इन उद्यानों में ओपन जिम, बेंच, झूले और चकरी जैसी सुविधाएं स्थापित की जाएंगी ताकि ये आमजन, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिक आकर्षक और उपयोगी बन सकें।
संसाधनों की कमी दूर करने के निर्देश
बैठक में नर्सरियों में पौधों की उपलब्धता और उनकी नियमित आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेते हुए राजेंद्र राठौर ने संसाधनों की कमी दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि बढ़ते तापमान के बीच पौधों की सिंचाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पानी के टैंकरों की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही विभाग के पास उपलब्ध वाहनों और मशीनों की कार्यक्षमता की भी समीक्षा की गई। प्रभारी ने कहा कि शहर के हरित क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है, इसलिए इनके नियमित रखरखाव और हरियाली बढ़ाने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है।
बैठक में उद्यान अधिकारी, सहायक उद्यान अधिकारी, उपयंत्री एवं उद्यान दरोगा उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!