तरबूज फिर बना जानलेवा: खाने के बाद पिता की मौत; बेटा वेंटिलेटर पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्योपुर।
तरबूज खाने के बाद एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है, जबकि उसका बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। प्रारंभिक तौर पर डॉक्टर फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रहे हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
किराए से रहता है परिवार
जानकारी के अनुसार, शाजापुर जिले के सुसनेर निवासी 43 वर्षीय इंद्र सिंह परिहार अपने परिवार के साथ श्योपुर शहर में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक कॉलोनी में किराए से रहते थे।
तरबूज का सेवन किया
शुक्रवार को इंद्र सिंह और उनके 21 वर्षीय बेटे विनोद परिहार को पेट और सीने में जलन की शिकायत हुई। राहत के लिए उन्होंने मटके में रखे ठंडे तरबूज का सेवन किया, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
रास्ते में इंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया
परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए इंद्र सिंह को कोटा रेफर किया गया, जबकि बेटे विनोद को श्योपुर जिला अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया। कोटा ले जाते समय रास्ते में ही इंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया, वहीं उनका बेटा अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
परिवार में मचा कोहराम
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी संगीता और अन्य बेटे राजा और देवा का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल फूड पॉइजनिंग की आशंका है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।
जांच जारी
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जांच में जुट गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तरबूज में किसी प्रकार का संक्रमण या अन्य कारण तो नहीं था, जिससे यह गंभीर स्थिति बनी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!