जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने की कार्य समीक्षा: इंदौर बायपास पर फ्लायओवर और अंडरपास का काम जल्द होगा पूरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कल निर्माणाधीन अर्जुन बरोदा, झलारिया, एमआर-10, रालामंडल फ्लायओवर व अंडरपास के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बायपास पर सभी कार्यों को बारिश से पहले अनिवार्य रूप से पूरा कर आम जनता के लिए खोल दिया जाए। इन सभी प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जाएगा।
समीक्षा बैठक में सिलावट ने बताया कि अर्जुन बरोदा पर 1 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन रोड और 60 मीटर अंडरपास का डामरीकरण कार्य प्रगति पर है। यहां लाइट और रोड मार्किंग का काम पूरा होते ही इसे टेस्टिंग के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
इसी तरह झलारिया और एमआर-10 अंडरपास का काम भी मानसून से पहले खत्म करने का लक्ष्य है। मंत्री ने बायपास पर लगने वाले जाम और बंद स्ट्रीट लाइटों की समस्या पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को इसे जल्द सुधारने के निर्देश दिए।
मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि सर्विस रोड के अधूरे निर्माण और स्ट्रीट लाइट बंद होने से ग्रामीण और शहरी नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है, जिसका निराकरण तुरंत किया जाए। उन्होंने सर्विस रोड का निर्माण कार्य भी अतिशीघ्र पूरा करने के आदेश दिए।
बैठक के दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव, अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव और रवि वाजपेयी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!