मध्यप्रदेश में जल संकट: पानी के लिए कुएं में उतर रही महिलाएं; नलों में कीड़े, झिरियों से पानी पीने को मजबूर लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ पेयजल संकट अब भयावह रूप लेता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में हालात ऐसे हैं कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कहीं महिलाएं जान जोखिम में डालकर गहरे कुओं में उतर रही हैं, तो कहीं सूखी नदी-नालों में झिरियां खोदकर मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं।
पैदल चलकर पानी ला रहे लोग
कई गांवों में लोग रोजाना किलोमीटरों पैदल चलकर पानी ला रहे हैं, जबकि कुछ इलाकों में नलों से बदबूदार और कीड़ों वाला पानी सप्लाई हो रहा है। खरगोन के टेमला गांव में बीते एक महीने से जल संकट गहराया हुआ है।
एक महीने से जल संकट गहराया हुआ
गांव में 5-6 दिनों से नल पूरी तरह सूखे पड़े हैं और तीन दिन में सिर्फ एक घंटे पानी मिल रहा है। परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम तक कर दिया।
गड्ढे खोदकर रिसाव वाला पानी जमा कर रहे
सीहोर के रामगढ़ और आसपास के गांवों में महिलाएं सूखे कुओं में उतरकर पानी निकाल रही हैं। कई जगह लोग सूखी नदी में गड्ढे खोदकर रिसाव वाला पानी जमा कर रहे हैं, जिसे कपड़े से छानकर पीना पड़ रहा है।
नल-जल योजना बंद पड़ी
बैतूल के हरिमऊ गांव में नल-जल योजना बंद पड़ी है और हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं। करीब एक हजार की आबादी अब 5 किलोमीटर दूर स्थित गंदे कुएं पर निर्भर है, जहां पानी भरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
सरकारी कुएं पर कब्जे का आरोप
रायसेन के कोकलपुर गांव में ग्रामीणों ने सरकारी कुएं पर कब्जे का आरोप लगाया है। गांव की करीब 2 हजार आबादी को पूरे दिन में केवल 3-4 कुप्पा पानी मिल पा रहा है। उधर मंदसौर में लोगों को डेढ़ महीने से नलों में कीड़े और बदबूदार पानी मिलने की शिकायत है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
अधिकारियों से गुहार लगाई
मंडला जिले की जंतीपुर पंचायत के कुदई टोला में हालात और गंभीर हैं। गांव का इकलौता कुआं भी सूख चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना की टंकी बने एक साल हो चुका है, लेकिन अब तक सप्लाई शुरू नहीं हुई। परेशान ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगाई है।
हालात और बिगड़ने की आशंका
प्रदेश में बढ़ते जल संकट ने सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!