भीषण गर्मी के बीच गहराया जलसंकट: घटता जलस्तर और सूखते बोरिंग बढ़ा रहे परेशानी; तालाबों में भी कम हो रहा पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर इस समय दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर तेज गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है, तो दूसरी ओर जलसंकट लगातार गहराता जा रहा है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही शहर के अधिकांश इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होने लगी है। हालात ऐसे हैं कि तालाबों का जलस्तर तेजी से गिर रहा है और बोरिंग भी सूखने लगे हैं, जिससे पानी की उपलब्धता पर संकट खड़ा हो गया है।
शहर के प्रमुख जलस्रोत यशवंत सागर में पानी का स्तर करीब 6 फीट तक घट चुका है। वर्तमान में यहां से लगभग 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसकी कुल भंडारण क्षमता 19 फीट है, जो सामान्यतः बारिश के दौरान पूरी भर जाती है, लेकिन इस बार गर्मी के कारण जलस्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी तरह बिलावली, छोटी बिलावली सहित अन्य तालाबों का पानी भी लगातार कम हो रहा है।
दूसरी ओर शहर में निजी और सरकारी बोरिंग भी तेजी से जवाब दे रहे हैं। इससे जलापूर्ति का दबाव और बढ़ गया है। हालात यह हैं कि नगर निगम के टैंकरों के साथ-साथ निजी टैंकरों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है और लोगों को पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
जल संकट को देखते हुए नगर निगम ने हाल ही में निर्माण कार्यों, सर्विस सेंटरों और अन्य गैर-जरूरी उपयोग के लिए नर्मदा जल और बोरिंग के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है, ताकि पीने के पानी की उपलब्धता बनी रहे। इसके साथ ही निगम ने शहर के 8 जोनल कार्यालयों पर निर्धारित शुल्क के साथ ट्रीटेड पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।
इसके लिए शहर में 35 स्थानों पर हाइड्रेंट पॉइंट बनाए गए हैं, जहां से नागरिक और संस्थाएं उपचारित पानी लेकर निर्माण और अन्य कार्यों में उपयोग कर सकते हैं। इनमें बापट चौराहा, स्कीम नंबर 54, विजय नगर, नंदानगर, रत्नलोक कॉलोनी, अनुराग नगर, सत्यसाईं नगर, रीजनल पार्क, नेहरू स्टेडियम, नेमावर रोड सहित कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
नगर निगम का कहना है कि जल संरक्षण और वैकल्पिक संसाधनों के उपयोग पर जोर देकर इस संकट से निपटने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, यदि जल्द ही मौसम में राहत या बारिश नहीं हुई, तो शहर में जलसंकट और गहरा सकता है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!