वीडियो देखिये, चोरी के शक में युवकों को खंभे से बांधा: बिजली के झटके देने का आरोप; राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
रायसेन जिले में कानून हाथ में लेने और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। करमोदिया गांव में खेत से पानी की मोटर चोरी के शक में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और कथित तौर पर खंभे से बांधकर बिजली के झटके दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
मोटर चोरी के शक में पकड़े गए थे युवक
जानकारी के अनुसार, रायसेन कोतवाली थाना क्षेत्र के करमोदिया गांव में खेत में लगी पानी की मोटर चोरी होने का मामला सामने आया था। आरोप है कि पिपलई गांव निवासी धनराज बैरागी और हेमराज बैरागी मोटर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, घटना चार जुलाई की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वायरल वीडियो में दिखी कथित बर्बरता
घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। वायरल वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों को एक खंभे से बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि उनसे चोरी कबूल करने और इस घटना में शामिल अन्य लोगों के नाम बताने के लिए दबाव बनाया गया। वीडियो में युवकों के साथ कथित तौर पर मारपीट और बिजली के झटके देने जैसी अमानवीय हरकतें दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया।
पुलिस ने शुरू की जांच
रायसेन कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, करंट लगाने की घटना भी संभवतः उसी दिन हुई थी जिस दिन दोनों युवकों को पकड़ा गया था। पुलिस ने यह भी कहा कि वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की भूमिका फिलहाल संदिग्ध नहीं पाई गई है। मामले में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
NHRC ने जताई नाराजगी
घटना को गंभीर मानते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इसका संज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि चोरी के आरोप में किसी व्यक्ति को इस तरह सजा देना गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि भारत में कानून व्यवस्था संविधान के अनुसार चलती है और किसी भी व्यक्ति या समूह को खुद सजा देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में किसी भी तरह की तालिबानी या गैर-कानूनी व्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!