खबर
Top News

हिस्ट्री ने किया नाना की काली करतूतों का खुलासा: ड्रग्स, सट्‌टे और लड़कियों का एडिक्ट है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का भाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जुलाई 2026, 4:24 pm
शेयर करें:
हिस्ट्री ने किया नाना की काली करतूतों का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की मुश्किलें कम नहीं होने नाम नहीं ले रही हैं। उसे लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। कल दूसरी बार कथन दर्ज कराने पहुंचे नाना ने पुलिस के सामने अपना मोबाइल तो लगभग पूरी तरह क्लीन कर पेश किया, लेकिन सर्च हिस्ट्री ने उसकी करतूतों का कच्चा चिट्ठा खोल कर रख दिया।

बैटिंग एप की लिंक भी मिली
डीसीपी ने मोबाइल चेक किया तो गूगल हिस्ट्री में पोर्न साइट्स और बैटिंग एप की लिंक भी मिली। अब कहा जा रहा है कि नाना ड्रग्स और शराब का आदी होने के साथ रंगीन प्रवृत्ति का भी है। पुलिस ने उसके तीन बैंक खातों को जांच में लिया है, जिनसे बैटिंग साइट्स पर ट्रांजेक्शन होते थे। उससे डीसीपी, एसीपी और टीआई ने न केवल पूछताछ की बल्कि इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई।

आज कोर्ट में पेशी
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राजेंद्र नगर पुलिस ने इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और संजय उर्फ रॉनी कौशल 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था। दोनों ने ड्रग्स नाना पटवारी और मानव गंगवानी बुलावे पर ले जाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने नाना और मानव को पकड़ा और कई घंटों की पूछताछ के बाद रात को छोड़ दिया था। हालांकि इरफान और रॉनी को सात दिनों के रिमांड पर लेने के बाद दोनों के मेमो के आधार पर आरिफ उर्फ भूरू बैंड उर्फ राजू खान को भी केस में आरोपी बनाते हुए उसकी गिरफ्तारी ले ली गई है। आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

फ्लैटों में ड्रग्स पार्टी से इनकार
डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार मानव गंगवानी और नाना पटवारी को कल नोटिस जारी कर तलब किया गया था। एसीपी निधि सक्सेना और टीआई यशवंत बड़ौले ने मानव गंगवानी के कथन लिए। इसकी रिकॉर्डिंग भी कराई। वह ड्रग्स लेने की बात से इनकार करता रहा। वहीं नाना पटवारी शाम को अपने वकील जय हार्डिया व नारकोटिक्स के केस लड़ने में माहिर एक अन्य वकील के साथ पहुंचा था। नाना से ड्रग्स पीने, ड्रग्स मंगाने, क्रिकेट की सट्टेबाजी करने, उसकी महिला मित्र के कथनों में सामने आए अमितेश नगर और न्यूयार्क सिटी के दो फ्लैट में ड्रग्स पार्टी करने, ड्रग्स के नशे में युवतियों का शोषण करने सहित करीब करीब 40 बिंदुओं पर पूछताछ की गई।

हालांकि उसने युवती से परिचय होने, पूर्व में ड्रग्स लेने की बात तो स्वीकारी लेकिन उसने युवती से संबंध बनाने, क्रिकेट की सट्टेबाजी, बताए फ्लैटों में ड्रग्स पार्टी से साफ इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस पूरी तैयारी थी। उसकी कॉल डिटेल में सामने आया कि ज्यादातर समय उसकी मोबाइल की लोकेशन बताएं फ्लैटों की होती थी। अपना मोबाइल वह क्लीन करके लाया था, लेकिन गूगल सर्च हिस्ट्री ने उसकी काली करतूतों का खुलासा कर दिया।

बिना नंबर की बाइक पर पहुंचा था नाना
मानव गंगवानी को 12.30 बजे पूछताछ के लिए बुलवाया गया था। हालांकि मुख्यमंत्री के इंदौर दौरे के चलते डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत सुबह से ही व्यस्त थे। इसलिए मानव गंगवानी के बयान एसीपी सक्सेना और टीआई बड़ौले ने लिए। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। इस दौरान मानव भी ड्रग्स लेने की बात से इनकार करता रहा। वहीं, दोपहर 3.30 बजे बुलवाए जाने के बावजूद नाना पटवारी शाम करीब 6.50 बजे बयान देने पहुंचा। खास बात यह कि वह एसीपी कार्यालय से लगी पुलिस कॉलोनी की गली से चोरी छिपे पहुंचा।

उसने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था, लेकिन सबसे अहम बात यह कि वह बिना नंबर की बाइक से एक युवक के साथ पहुंचा था। बाइक सीधे एसीपी कार्यालय के गेट पर रुकी और वह मीडिया को चकमा देते हुए अंदर चला गया। हालांकि रात करीब 10 बजे बयान देकर लौटते समय वह चेहरे पर मास्क लगाए हुए पीछे के रास्ते से जाने लगा तो उसे उसके वकील जय हार्डिया ने मास्क हटाने और थाने के मुख्य गेट से ही जाने की बात कही। यह सुनते ही नाना ने चेहरे से मास्क हटाया और कुछ दूर खड़ी साथी की एक्टिवा पर बैठकर रवाना हो गया।

इस नाम की आईडी से करता था सट्टेबाजी
डीसीपी के अनुसार नाना पटवारी और उससे जुड़े करीब छह-सात लोगों का पूरा नेटवर्क हैं, जो कि ड्रग्स मामलों में इनवॉल्व है, जो भी ड्रग्स केस में इनवॉल्व होगा, उसे संगठित अपराध की धारा के तहत आरोपी बनाया जाएगा। फिलहाल केस को मजबूत करने और भी तथ्यों की जांच की जा रही है। सट्टेबाजी के लिए नाना के तीन खातों को जांच में लिया है। इन खातों का आपस में ट्रांजेक्शन मिला है। इतना ही नहीं नाना के उक्त खातों से भूरू बैंड और युवती को भी रुपए ट्रांसफर करने का पता चला है।

चूंकि युवती ने बताया था कि नाना ने उससे शुभम वैली काॅलोनी (ये कॉलोनी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के सारे काम देखने वाले सुमित मंत्री की बताई जाती है।) के एक प्लॉट की डील की थी। इसी के पैमेंट के सिलसिले में वह नाना को फोन लगाती थी, चूंकि अमाउंट लाखों का था, लेकिन नाना उसे चार हजार और पांच हजार जैसा अमाउंट भेजता था, जो कि लेनदेन की कहानी को कहीं ओर ले जाता है।

वहीं, सूत्रों से पता चला है कि जब अफसरों ने नाना के मोबाइल को जांच तो सर्च हिस्ट्री में करोड़ बैट.कॉम नाम की वेबसाइट मिली, जिसमें हिमांशु नाम की आईडी एक्टिव थी। चूंकि मोबाइल नाना पटवारी का था, इसलिए इनकार नहीं किया जा सकता कि वह क्रिकेट की बैटिंग हेमंत नाम से करता था। इसी आईडी से भी संबंधित साइट पर पैसे ट्रांसफर होने की बात सामने आई है।

सच सामने आते ही बोला...तुम झूठ बोल रहे
उल्लेखनीय है कि इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और रॉनी कौशल ने नाना को पूर्व में कई बार ड्रग्स सप्लाई करना बताया था और गिरफ्तारी के दौरान उसके लिए ड्रग्स लेकर जाने की बात कही थी। चूंकि नाना ड्रग्स की बात से इनकार कर रहा था। इसलिए दोनों पैडलरों को नाना के समक्ष लाया गया, दोनों ने जब कहा कि तुम्हें ही तो ड्रग्स देते थे और तुम्हारे लिए ही ड्रग्स लाई जा रही थी, लेकिन पकड़े गए। यह सुनकर नाना दोनों को झूठा बोलने लगा। वहीं, नाना की पलसीकर कॉलोनी वाली महिला मित्र ने भी पूछताछ में यह तक बताया था कि नाना आज भी ड्रग्स लेता है।

अब बंबई बाजार के सप्लायरों की तलाश
आजाद नगर से आरिफ उर्फ भूरू बैंड की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि वह बंबई बाजार के पैडलर रेहान, वसीम और मुसा से एमडी और ब्राउन शुगर ड्रग्स लेकर नाना पटवारी को सप्लाई करता था। वह गुजरात में था और नाना ने ड्रग्स बुलवाई थी। नाना ने पहले इरफान उर्फ गोलू चंदेरी के फोन से खुद भूरू बैंड से बात कर ड्रग्स मांगी। इसके बाद भूरू के कहने पर इरफान ने रेहान मंसूरी से संपर्क किया। रेहान से माल लेकर इरफान ने रेहान के क्यूआर कोड पर 10 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया।

वहीं, शेष रकम नकद दी गई। वहीं, पता चला है कि करीब 15 ग्राम ड्रग्स ली गई, जिसमें से कुछ मात्रा का उपयोग पहले ही कर लिया गया, जब माल पकड़ाया तो वह 10.8 ग्राम निकला। वहीं, इरफान उर्फ गोलू चंदेरी ने बताया कि गिरफ्तारी से तीन दिन पहले भी ड्रग्स की डिलीवरी पंचवटी के पास उसने ली थी। अब पुलिस को वसीम, मुसा और उसके भाई रेहान की तलाश है।

मैं पर्सनली जानती हूं, नाइस पर्सन है वो
कल दोपहर एक युवती रीगल तिराहा स्थित डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के कार्यालय पहुंची थी, लेकिन उस दरमियान डीसीपी सीएम इंतजाम में लगे थे। इसके चलते युवती की मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि उसने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को बयान दिया कि उसे एसपी ऑफिस पर बयान के लिए बुलाया गया था। नाना पटवारी पर जो ड्रग्स और लड़कियों के शोषण के आरोप लगाए गए हैं वह झूठे हैं। मैंने ऐसे कोई एलिगेशन नहीं लगाएं। वह काफी अच्छे इनसान है। मैंने उन्हें कभी ड्रिंक करते नहीं देखा।

मेरी उनसे चार-पांच साल पहले इंदौर में ही मुलाकात की थी। मैं राजस्थान से हूं और यहां अपनी बहन के साथ रहती हूं। साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। मैं उन्हें पर्सनली जानती हूं। मैं उनके साथ रही हूं, बल्कि रह रही हूं। वे नाइस पर्सन है। उधर, इस बयान के सामने आने पर नाना पटवारी के वकील जय हार्डिया ने भी मीडिया को बताया कि एक महिला ने मीडिया बाइट में कहा है कि कुलभूषण (नाना पटवारी) बहुत अच्छे इंसान है। यह किस संदर्भ में कहा गया है, कैसे इस महिला ने ये बयान दिए हैं। मेरे पक्षकार इस महिला से कभी नहीं मिले हैं और ना ही जानते हैं। यह सब घटनाक्रम हमें संदिग्ध लग रहा है। उधर, डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने महिला के बारे में पता लगा लिया है। उसे जल्द ही बुलवाकर पता लगाया जाएगा कि आखिर वह बिना बुलवाए उनके कार्यालय क्यों पहुंची और मीडिया को उक्त बयान क्यों दिया।

युवती खुद बोली थी, वह साथ में ले चुकी ड्रग्स क्या भोपाल से हो रही ना-ना
ड्रग्स के मामले में पुलिस ने इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और रॉनी कौशल के मेमो पर विजय नगर के एक ड्रग्स केस सहित नौ अपराधों से लदे आरिफ उर्फ भूरू बैंड को केस में आरोपी बना दिया लेकिन नाना पटवारी के मामले में पुलिस सिर्फ बयान-बयान और जांच-जांच खेल रही है। सूत्रों की मानें तो कॉल डिटेल, बैंक स्टेटमेंट, क्रिकेट की सट्टेबाजी और आरोपियों व युवती के बयानों में नाना पटवारी का नाम आने के बाद पुलिस चाहे जब उसे आरोपी बना सकती है यानी पुलिस के पास पर्याप्त आधार है, लेकिन पुलिस को मामले के सीधे जीतू पटवारी से जुड़ा होने के चलते भोपाल से हरी झंडी का इंतजार है। हालांकि ये इंतजार पुलिस को कटघरे में खड़ा करता है।

घंटों आउटर बायपास पर घूमता था कार में
पुलिस ने जब नाना पटवारी के कॉल डिटेल सहित बीते छह महीने के अन्य तकनीकी डेटा की जांच की तो खुलासा हुआ कि उसकी कार घंटों सिर्फ शहर के आउटर बायपास पर घूमती रही थी। चूंकि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि नाना पटवारी कार में भी ड्रग्स का नशा कर लिया करता था। इसके चलते पुलिस को आशंका है कि नाना न सिर्फ सनशाइन फार्म हाउस, अमितेश नगर और न्यूयार्क सिटी के फ्लैट में नशा करता था बल्कि चलती कार में भी ड्रग्स का नशा कर लिया करता था।

युवती खुद बोली थी, वह साथ में ले चुकी ड्रग्स
नाना पटवारी पर शिकंजा कसने के लिए डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने उसकी एक-दो महीने की नहीं, बल्कि पूरे छह माह की कॉल हिस्ट्री निकलवाई। इसकी जांच में खुलासा हुआ कि वह प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़ी पलसीकर कॉलोनी की युवती से लंबे समय से संपर्क में हैं।

तीन महीनों में ही 100 से ज्यादा बार दोनों की आपस में बातचीत हुई है, जो कि एक-दो या पांच मिनट की नहीं, बल्कि घंटों होती थी। शुक्रवार को जब युवती को डीसीपी ने नोटिस देकर बुलवाया तो उसने खुद ही नाना पटवारी के सारे पत्ते खोल कर रख दिए थे।

युवती के कल से पलट जाने के चलते इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी डीसीपी ने कराई थी, जिसमें युवती ने खुद कहा था कि नाना पटवारी ड्रग्स का आदी है। वह खुद नाना के साथ दो-तीन बार ड्रग्स ले चुकी है। नाना ने नशे में उसके साथ संबंध भी बनाए थे।

युवती ने ही अमितेश नगर और न्यूयार्क सिटी कॉलोनी के दो फ्लैट के बारे में बताया था, जहां नाना दोस्तों के साथ ड्रग्स और शराब का नशा कर रातें रंगीन करता था। डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार दोनों फ्लैट किसके हैं। दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

फ्लैट की लोकेशन देख ली गई है। वहां होने वाली अनैतिक गतिविधियों का पता लगाने एक टीम आजकल में भेजी जाएगी। जिस तरह की बातें सामने आई है। दोनों फ्लैट से आपत्तिजनक चीजें मिलने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

वहीं, पुलिस की जांच में सनशाइन फार्म हाउस का नाम भी आया था, जहां नाना पटवारी अकसर नशा करता था। पुलिस अब इसके मालिक का पता लगा रही है। जरूरत पड़ने पर उसे भी नोटिस देकर बुलाया जाएगा।

संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

2 minutes ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

7 minutes ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

15 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

19 minutes ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

22 minutes ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

23 minutes ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

29 minutes ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

38 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 1 hour ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 1 hour ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 1 hour ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 1 hour ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 1 hour ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 1 hour ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 1 hour ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 1 hour ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!