अब एक दिन में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन: मीनामर्ग से 6 किमी का तीसरा मार्ग बनाने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
श्री अमरनाथ यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और कम समय में पूरा कराने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू हो गई है। लद्दाख के मीनामर्ग से पवित्र अमरनाथ गुफा तक करीब छह किलोमीटर लंबे तीसरे मार्ग के निर्माण की संभावनाओं पर काम शुरू हो चुका है।
यदि यह परियोजना साकार होती है तो श्रद्धालु एक ही दिन में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट सकेंगे। साथ ही लद्दाख आने वाले पर्यटकों और हिमाचल प्रदेश की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अमरनाथ यात्रा का नया विकल्प उपलब्ध होगा।
वर्तमान में अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए दो प्रमुख मार्ग हैं। पहला बालटाल मार्ग, जिसकी दूरी लगभग 14 किलोमीटर है और जिसे वर्ष 1999 में श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था। दूसरा पारंपरिक पहलगाम मार्ग है, जिसकी लंबाई लगभग 34 किलोमीटर है। प्रस्तावित तीसरा मार्ग इन दोनों की तुलना में सबसे छोटा होगा और यात्रा का समय काफी कम कर देगा।
वर्षों पुरानी मांग को मिला नया बल
लद्दाख से अमरनाथ गुफा तक वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की मांग लंबे समय से उठती रही है। गत जून में आयोजित सिंधु महाकुंभ के दौरान यह मुद्दा फिर प्रमुखता से सामने आया। लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद ताशी ग्यालसन ने अपने संबोधन में कहा कि लद्दाख प्रशासन को केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ मिलकर इस दिशा में गंभीरता से काम करना चाहिए।
उनका कहना था कि यह मार्ग बनने से श्रद्धालु कम समय में यात्रा पूरी कर सकेंगे, वहीं लद्दाख घूमने आने वाले पर्यटक भी आसानी से बाबा अमरनाथ के दर्शन कर पाएंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी लेह और जंस्कार के रास्ते नया संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा।
छह किमी का होगा नया रास्ता
प्रस्ताव के अनुसार यह मार्ग निर्माणाधीन जोजिला सुरंग के पूर्वी मुहाने मीनामर्ग-द्रास क्षेत्र से शुरू होकर सीधे अमरनाथ गुफा तक पहुंचेगा। इसकी कुल लंबाई लगभग छह किलोमीटर होगी। अधिकारियों का मानना है कि यह मार्ग भौगोलिक दृष्टि से भी अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल है। यहां घाटियां चौड़ी हैं और राहत शिविर, चिकित्सा सुविधाएं तथा अन्य बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पर्याप्त सुरक्षित स्थान उपलब्ध हैं।
जोजिला सुरंग बनेगी बड़ी कड़ी
इस परियोजना की सफलता काफी हद तक निर्माणाधीन जोजिला सुरंग पर भी निर्भर मानी जा रही है। सुरंग पूरी होने के बाद कश्मीर और लद्दाख के बीच पूरे वर्ष सड़क संपर्क बना रहेगा। इससे मीनामर्ग तक पहुंचना आसान होगा और भविष्य में अमरनाथ यात्रा के लिए यह नया मार्ग भी अधिक समय तक उपयोग में लाया जा सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि जोजिला सुरंग बनने के बाद लद्दाख से अमरनाथ गुफा तक पहुंचने का समय काफी घट जाएगा और आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य भी अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेंगे।
3 मार्गों में बंटेगा यात्रियों का दबाव
हर वर्ष लाखों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं, जिससे बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर भारी भीड़ रहती है। तीसरा मार्ग बनने के बाद यात्रियों का दबाव तीन दिशाओं में विभाजित हो सकेगा। इससे यात्रा प्रबंधन बेहतर होगा, भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाजनक तथा सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सकेगा।
रणनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण
यह प्रस्ताव केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पर्यटन और क्षेत्रीय विकास के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। लद्दाख और कश्मीर के बीच बेहतर संपर्क से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास भी तेज होगा। यदि परियोजना को मंजूरी मिलती है तो आने वाले वर्षों में अमरनाथ यात्रा का स्वरूप पहले की तुलना में अधिक आधुनिक, सुगम और व्यवस्थित हो सकता है।
विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू
लद्दाख प्रशासन ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के साथ भी इस संबंध में तकनीकी चर्चा चल रही है। रिपोर्ट में मार्ग की व्यवहार्यता, निर्माण लागत, पर्यावरणीय प्रभाव और सुरक्षा संबंधी पहलुओं का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!