खबर
Top News

वीडियो देखिये, पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन नहीं, जीवन और प्रकृति के रक्षक: मुख्यमंत्री बोले- देश को नई दिशा देने वाला शहर; लोगों को प्रेरणा देगा पौधारोपण अभियान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जुलाई 2026, 2:05 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़े अभियान की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुढ़ानिया की पहाड़ी पर पौधारोपण कर 21 लाख पौधे लगाने और 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयां स्थापित करने के महाअभियान का शुभारंभ किया।

शहर की 48 एकड़ क्षेत्र में फैली बुढ़ानिया पहाड़ी पर इस अभियान के तहत करीब एक लाख पौधे लगाए जाने की योजना है। रविवार को यहां 51 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बताया जनआंदोलन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रकृति और मानवता के रिश्ते को मजबूत करने वाला जनआंदोलन है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान पौधारोपण है। पेड़-पौधे केवल ऑक्सीजन देने का काम नहीं करते, बल्कि वे जीवन और प्रकृति के रक्षक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड और प्रदूषण को कम कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह जल के बिना जीवन संभव नहीं है, उसी तरह पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन का संतुलन भी नहीं रह सकता।

इंदौर देश को नई दिशा देने वाला शहर
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर हमेशा देश को नई दिशा देने का काम करता रहा है। शहर में 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत बीएसएफ परिसर में भी 51 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि जब जनभागीदारी किसी अभियान से जुड़ती है तो वह एक बड़े सामाजिक आंदोलन का रूप ले लेता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बीएसएफ की जमीन पर विशेष पौधारोपण
नगर निगम के उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदौर में अलग-अलग स्थानों पर बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहयोग से उपलब्ध कराई गई बुढ़ानिया की 48 एकड़ भूमि पर विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ाना और इंदौर को और अधिक स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल बनाना है।


संबंधित समाचार

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी
Top News

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

2 minutes ago
CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

24 minutes ago
देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

about 2 hours ago
हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 17 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 17 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 17 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 17 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 17 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 18 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 18 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 18 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 18 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 18 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 18 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 18 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 18 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 18 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!