वीडियो देखिये, बाढ़ के तेज बहाव में बहा स्टेट हाईवे: मानसून ने ढाया कहर; सड़क दो हिस्सों में बंटी, यातायात बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अमरेली।
गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मानसून ने विकराल रूप धारण कर लिया है। अमरेली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। तेज बारिश और नदियों में आई उफान के कारण सावरकुंडला-अमरेली स्टेट हाईवे का एक बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया। सड़क टूटने से हाईवे दो हिस्सों में बंट गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि ओलिया क्षेत्र के पास बाढ़ के पानी के तेज दबाव के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पानी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि मजबूत कंक्रीट सड़क भी बह गई। हाईवे टूटने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है।
24 घंटे में 12 इंच से ज्यादा बारिश, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
अमरेली जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। जिले के राजुला, जाफराबाद और खांभा क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 इंच से अधिक बारिश दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।
भारी बारिश के कारण स्थानीय नदियां और जल स्रोत उफान पर आ गए हैं। निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है और कुछ स्थानों पर लोग जलभराव के कारण परेशान हैं।
हाईवे टूटने से दोनों ओर वाहनों की कतार
स्टेट हाईवे का हिस्सा बह जाने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और बाढ़ के खतरनाक बहाव को देखने लगे। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल और जलमग्न क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
प्रशासन और PWD की टीमें मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद सुरक्षा कारणों से मार्ग बंद कराया और ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर भेजा। आपदा प्रबंधन की टीमें भी प्रभावित इलाकों में अलर्ट पर हैं। प्रशासन लगातार नदी और जलस्तर की निगरानी कर रहा है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अमरेली सहित सौराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय मानसून के चलते आने वाले समय में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।
प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे उफनती नदियों, जलमग्न सड़कों और कॉजवे पर जाने से बचें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश जारी रहने पर जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में परेशानी बढ़ने की आशंका है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!