वीडियो देखिये, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद धुएं का गुबार: इतनी दूर जा गिरे शव; संचालक हिरासत में, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, सरकार ने इतनी मदद घोषित की
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देवास।
मध्य प्रदेश के देवास के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में धीरज, सनी और सुमित नाम के तीन मजदूरों की मौत हो गई। शुरुआत में 8-10 लोगों की मौत की खबर आई थी। हादसे में कुल 25 लोग घायल हुए, जिनमें से 13 गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। विस्फोट इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे।
कई लोग बुरी तरह झुलस गए और तीन महिलाएं अब भी लापता बताई जा रही हैं। फैक्ट्री में करीब 200 से अधिक महिलाएं काम करती थीं। घटना के बाद पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय को हिरासत में ले लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर X के जरिए दुख जताया।
उन्होंने लिखा कि जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और घायलों का निःशुल्क इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
दो केमिकल मिलाकर बनाया जा रहा था बारूद
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार, दो रसायनों को मिलाकर बारूद तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान रसायन की मात्रा सही न मिलने से विस्फोट हो गया। जहां धमाका हुआ, वहां उस समय 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा लंच से महज 15 से 20 मिनट पहले हुआ। कर्मचारियों का खाना आ चुका था, लेकिन धमाके के बाद सभी खाना छोड़कर जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए।
आरोप: अवैध फैक्ट्री के खिलाफ पहले नहीं हुई कोई कार्रवाई
घटना के बाद ग्रामीणों ने कमिश्नर का घेराव कर आरोप लगाया कि इस अवैध फैक्ट्री के खिलाफ पहले कोई कदम नहीं उठाया गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में 400 से 500 लोग काम करते थे। पुरुष मजदूरों को 400 रुपए और महिला मजदूरों को 250 रुपए प्रतिदिन मजदूरी दी जाती थी, जिसका भुगतान साप्ताहिक आधार पर होता था।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!