वीडियो देखिये, राम मंदिर दान विवाद पर राजद सांसद का हमला: चंदे और निर्माण कार्य की जांच की मांग; इस्तीफे से मामले का समाधान नहीं होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राम मंदिर दान विवाद को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चंदे, निर्माण कार्य और श्रद्धालुओं के चढ़ावे की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल इस्तीफे से मामले का समाधान नहीं होगा और पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच होनी चाहिए।
सुधाकर सिंह ने कहा कि इस्तीफा किसने दिया या नहीं दिया, इससे किसी को लेना-देना नहीं है। हमारे और देश की जनता के तीन सवाल हैं। पहला, राम मंदिर निर्माण के दौरान जो चंदा देश भर से दिया गया, उसे आप सार्वजनिक करें, जिससे देश के लोग मिलान कर सकें कि क्या उनका चंदा अयोध्या पहुंचा या नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि दूसरा, निर्माण के दौरान कई बार आरोप लगे कि ओवर-इनवॉइसिंग के तहत वहां घटिया काम किया जा रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
राजद सांसद ने तीसरे मुद्दे पर कहा जो श्रद्धालु राम मंदिर बनने के बाद से वहां आए हैं, उनका चढ़ावा चुरा लिया गया है। यह केवल सोना-चांदी तक सीमित नहीं है, दानपेटी में दिए गए रुपयों को भी निकाला गया है।"
सुधाकर सिंह ने दावा किया अगर हम कुल लूट देखें तो यह कम से कम 10 हजार करोड़ की लूट है। इस्तीफा का क्या अर्थ हुआ? यह केवल दिखावा है। भगवान राम और धार्मिक आस्था के साथ जो खिलवाड़ किया गया है, यह एक अपूरणीय क्षति है।
राजद सांसद ने मामले में पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि जनता के सामने सभी तथ्यों को रखा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि उनके बयान में लगाए गए आरोप उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक दावे हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि जांच एजेंसियों या न्यायिक प्रक्रिया से होना शेष है।
संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!