दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट: तीन वाहन जब्त; महू-पीथमपुर में 60 से ज्यादा वाहनों की जांच, छह में मिली गड़बड़ी, 40 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दावों के बीच महू-पीथमपुर क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था की हकीकत जांचने जिला प्रशासन की संयुक्त टीम सड़क पर उतरी। जांच में दो स्कूल बसें बिना परमिट संचालित होती मिलीं। एक अन्य वाहन भी नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। टीम ने तीनों वाहन जब्त कर लिए। 60 से अधिक वाहनों की जांच में छह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपए से ज्यादा का जुर्माना किया गया।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर परिवहन और राजस्व विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने केवल दस्तावेजों की औपचारिक जांच तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि बसों की तकनीकी स्थिति, फिटनेस, बीमा, परमिट, स्पीड गवर्नर और अग्निशमन उपकरण भी परखे। स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की विशेष पड़ताल की गई।
बच्चों से पूछा- चालक कैसी चलाते हैं बस
जांच दल ने बच्चों और पालकों से सीधे बातचीत कर यह जानने की कोशिश की कि चालक तेज रफ्तार से बस चलाते हैं या वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात तो नहीं करते। इस तरह सड़क पर नियमों की जांच के साथ यात्रियों के अनुभव भी दर्ज किए गए।
कार्रवाई में महू एसडीएम, तहसीलदार और आरटीओ की टीम शामिल रही। प्रशासन ने स्कूल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना वैध परमिट, फिटनेस और जरूरी सुरक्षा इंतजामों के कोई वाहन सड़क पर नहीं उतारा जाए। आकस्मिक जांच जारी रखने की बात भी कही गई।
अब बड़ा सवाल... जिन बसों में रोज बच्चे सफर करते हैं, उनकी नियमित जांच पहले क्यों नहीं हुई? केवल अभियान के दौरान वाहन पकड़ना काफी नहीं, जरूरी है कि स्कूलों की बसों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी हो।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!