गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें: 90 हजार वसूल कर खंगाला पुराना हिसाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मीट कारोबार पर नगर निगम की निगरानी का असर अब कार्रवाई के रूप में दिखाई देने लगा है। मटन, चिकन और मछली की दुकानों में स्वच्छता के इंतजामों की जांच हुई तो कई जगह नियमों की अनदेखी सामने आई।
निगम की टीम ने पांच दुकानों को सील कर दिया। इतना ही नहीं, मीट अपशिष्ट शुल्क जमा नहीं करने वाले संचालकों से 90 हजार रुपए से ज्यादा की राशि भी वसूल की।
आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर मीट अपशिष्ट प्रबंधन टीम ने शांतिपथ मटन मार्केट, कड़ावघाट, हवा बंगला और विदुर नगर में निरीक्षण किया। यहां सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों पर ताला लगाने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान दुकानदारों के बकाया भुगतान का हिसाब भी खंगाला गया। शांतिपथ मटन मार्केट की दुकानों पर 1500 रुपए का चालान बनाया गया। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में जांच के दौरान लंबित मीट अपशिष्ट शुल्क के रूप में 90 हजार रुपए से अधिक जमा कराए गए। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया मीट प्रभारी राजेश पतरोड़ के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया।
एक्शन के बाद निगरानी की असली परीक्षा
पांच दुकानें सील करने और हजारों रुपए का बकाया वसूलने के बाद अब निगरानी व्यवस्था पर सवाल है। क्या निगम की टीम नियमित जांच करेगी या कुछ दिन बाद फिर वही हालात बनेंगे? दुकानों को सील करना तात्कालिक कार्रवाई है, लेकिन शहर को गंदगी और मीट अपशिष्ट से बचाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग होना चाहिए।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!