बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा: चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के रिहायशी इलाकों में देह व्यापार तेजी से फैल रहा है। खास बात यह कि पॉश कॉलोनियों में हाईप्रोफाइल तरीके से चल रहे जिस्मफरोशी के नेटवर्क के बीच अब मोहल्लों और बस्तियों के मकानों को भी इस गंदे धंधे के ठिकानों में तब्दील किया जा रहा है।
ऐसे ही एक मामले में एरोड्रम क्षेत्र के अशोक नगर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी तो अंदर चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। यहां देह व्यापार का संचालन कर रही मॉडल युवती काजल भी मौजूद थी। पुलिस ने मुख्य सरगना काजल सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान काजल के घर में पाले गए कुत्ते ने पुलिस टीम पर हमला कर एसआई को काट लिया।
जानकारी के अनुसार बजरंग दल जिला संयोजक पप्पी ठाकुर को सूचना मिली थी कि एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर में एक मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। मकान में चार महिलाएं और चार युवक मौजूद होने की जानकारी मिलने पर पप्पी ठाकुर ने तत्काल एरोड्रम टीआई मनोज सेंधव से संपर्क किया।
इसके बाद थाने से पुलिस टीम को मौके पर बुलाया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस मकान पर पहुंची और दबिश दी। अंदर युवक-युवतियों के साथ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पुलिस ने सभी की जानकारी जुटाई और मौके से मोबाइल फोन जब्त किए। मोबाइल फोन में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं। शंका है कि ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से ये वीडियो बनाए गए थे।
पुलिस के अनुसार मकान में देह व्यापार का संचालन काजल नामक युवती कर रही थी। उसके साथ उसका मुंहबोला भाई महेंद्र भाट भी इस गतिविधि में शामिल था। इसके अलावा ग्राहक अनिकेत चौहान, मनीष तिवारी और विजय खराटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सभी को थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपी काजल ने कबूला वह इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से युवतियों को बुलवाकर इस मकान में देह व्यापार कराती थी। आसपास के रहवासियों का कहना है कि काजल आए दिन विवाद करती थी।
पुलिस पर झपट पड़ा श्वान, एसआई को काटा
कार्रवाई के दौरान मकान में पाले गए कुत्ते ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। कुत्ते ने एसआई को काट लिया। बताया जा रहा है कि काजल ने मकान में खतरनाक कुत्ता पाल रखा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुत्ते के हमले से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि पुलिस डायल 112 में सभी आरोपियों को भरकर थाने ले गई। एरोड्रम टीआई मनोज सेंधव के अनुसार पुलिस ने मुख्य संचालक काजल, उसके मुंहबोले भाई महेंद्र भाट, अनिकेत चौहान, मनीष तिवारी और विजय खराटे को गिरफ्तार किया है।
मकान से मिली युवतियों को समझाइश और फटकार के बाद छोड़ दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि इस अड्डे का संचालन कब से किया जा रहा था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!