खबर
Top News

भीषण सड़क हादसा: बेटे के सामने पिता को तेज रफ्तार कार ने कुचला; मौके पर मौत, चार युवक घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 नवंबर 2026, 11:59 am
शेयर करें:
भीषण सड़क हादसा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास स्थित सेज यूनिवर्सिटी के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और तीन अन्य युवक घायल हो गए। काम खत्म कर दो बाइकों से घर लौट रहे पांच लोग कट लगने के कारण सड़क पर गिर पड़े।

तेज रफ्तार कार ने ठेकेदार को अपनी चपेट में ले लिया
इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने ठेकेदार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल बेटे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजूलाल पिता रामदुलारे (55) निवासी इदरीश नगर, मूसाखेड़ी के रूप में हुई है। वे इलेक्ट्रिक ठेकेदारी और लाइट फिटिंग का काम करते थे।

काम खत्म करने के बाद वे अपने बेटे राज (22) और साथी शरद पिता राजकुमार (18), मनीष पिता प्रेमलाल (20) तथा आजाद सिंह पिता राजेंद्र सिंह (18) के साथ दो अलग-अलग बाइकों से घर लौट रहे थे। सभी युवक इदरीश नगर, मूसाखेड़ी के निवासी हैं।

बाइक से गिरते ही कार ने लिया चपेट में
जानकारी के मुताबिक, बायपास पर सेज यूनिवर्सिटी के गेट के पास पहुंचने पर बाइक के कट मारने से दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। इसी बीच वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने राजूलाल को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बेटा राज और तीन अन्य साथी भी घायल हो गए।

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा बेटा
हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राज की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य तीन युवकों का भी उपचार किया जा रहा है। पिता की मौत और बेटे के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

सीसीटीवी फुटेज से कार चालक की तलाश
तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अन्य साक्ष्यों के आधार पर टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?
Top News

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

about 6 hours ago
पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर
Top News

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

about 6 hours ago
ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते
Top News

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

about 6 hours ago
रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!
Top News

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

about 7 hours ago
MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

about 8 hours ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

about 9 hours ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

about 9 hours ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

about 9 hours ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

about 9 hours ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

about 9 hours ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

about 9 hours ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 9 hours ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 9 hours ago
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 10 hours ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 10 hours ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 10 hours ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 10 hours ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 10 hours ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 10 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!