थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या: सुबह पत्नी की मौत का खुला खौफनाक राज! आधी रात मोबाइल चलाने पर हुआ विवाद...
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
आधी रात तक मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया। तिरोड़ी थाना क्षेत्र के सिवनघाट में पति ने पहले पत्नी को थप्पड़ मारा। पत्नी ने विरोध करते हुए पलटकर थप्पड़ जड़ा तो पति इस कदर भड़क गया कि उसने मारपीट के बाद पत्नी का गला दबा दिया।
करीब 10 से 15 मिनट तक शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर आरोपी घबरा गया। हत्या छिपाने के लिए उसने परिजनों को फोन कर पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ने की कहानी सुनाई, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई।
तीन साल पहले हुई थी शादी
मृतका की पहचान सुषमा राऊत के रूप में हुई है। उसकी शादी तीन साल पहले दिनेश राऊत से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात सुषमा मोबाइल चला रही थी, जिससे दिनेश की नींद में खलल पड़ रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। दिनेश ने सुषमा को थप्पड़ मारा तो उसने भी जवाब में थप्पड़ जड़ दिया। विवाद बढ़ने पर दिनेश ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसका गला दबा दिया।
हत्या के बाद परिजनों को किया फोन
पत्नी के शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर दिनेश ने वारदात छिपाने की कोशिश की। उसने परिजनों को फोन कर बताया कि सुषमा की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इसके बाद वह पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमॉर्टम से खुला मौत का राज
महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पति से पूछताछ में उसके बयानों पर संदेह हुआ। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दिनेश ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। जांच में यह बात भी सामने आई कि दिनेश शराब पीने का आदी था और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
गले की हड्डी टूटने से हुई मौत
एसडीओपी विकास सिंह के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम और शुरुआती जांच में गले की हड्डी टूटने से सुषमा की मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी दिनेश राऊत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!