फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी: म्यूल खातों से हुआ खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले गिरोह का इंदौर में खुलासा हुआ है। ठगी की रकम को छिपाने और अलग-अलग शहरों में ट्रांसफर करने के लिए गिरोह म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहा था।
9 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का पता चला
साइबर सेल और एनसीआरपी पोर्टल से मिले बैंकिंग ट्रांजेक्शन के इनपुट के आधार पर तुकोगंज पुलिस ने जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 9 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का पता चला है।
कंपनी के खाते में जमा हुए इतने रुपए
तुकोगंज टीआई जितेंद्र चौहान के मुताबिक, राज्य साइबर सेल मुख्यालय और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) से पुलिस को संदिग्ध म्यूल खाते की जानकारी मिली थी।
जांच में सामने आया कि आमिर के यूनियन बैंक खाते में अलग-अलग शहरों से करीब 9 करोड़ रुपये जमा हुए थे। यह खाता फीनिक्स इन्फिनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित किया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में भी तीन शिकायतें दर्ज मिली हैं।
4.53 करोड़ रुपये कराए फ्रीज
पुलिस ने शिकायतों और बैंकिंग लेनदेन की जांच के बाद करीब 4 करोड़ 53 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमिर पुत्र मुन्ना खां निवासी स्नेह नगर, गोपालगंज, सागर के रूप में हुई है।
वह फिलहाल इंदौर के महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में रह रहा था। पूछताछ में उसने मयूर शेख निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी, खजराना का नाम भी बताया है।
नवलखा में चल रहा था कार्यालय
पुलिस के अनुसार, आरोपी के नाम पर कंपनी संचालित की जा रही थी, जबकि गिरोह का मुख्य आरोपी दिल्ली में रहता है।
इस नेटवर्क में सागर के कई युवकों के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है। गिरोह का कार्यालय नवलखा क्षेत्र में संचालित किया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड, चेकबुक, लैपटॉप और अन्य सामान जब्त किया है।
पहले भी सामने आई थीं निवेशकों की शिकायतें
इस मामले में निवेशकों की ओर से पहले भी शिकायतें किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि लेनदेन के जरिए कुछ शिकायतों को दबाने की कोशिश की गई।
अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों और ठगी की रकम के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
दिल्ली में बताए जा रहे मुख्य आरोपी और अन्य संदिग्धों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!