नशे में उत्पात मचाने का आरोप: युवक को पेड़ से बांधकर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
जिले के तलवा पुरवा गांव में एक युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। ग्राम तिलवां निवासी बीरू रैकवार को कथित तौर पर ग्रामीणों ने घंटों बंधक बनाकर रखा। मारपीट से उसकी हालत बिगड़ने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक को मुक्त कराकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
पेड़ से बंधा मिला युवक, ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था
गुरुवार रात घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की एफआरवी टीम तलवा पुरवा पहुंची। यहां बीरू रैकवार एक पेड़ से बंधा मिला। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद उसे बंधन से मुक्त कराया। युवक की हालत ऐसी थी कि वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
ग्रामीणों का दावा- शराब पीकर कर रहा था गाली-गलौज
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बीरू शराब के नशे में गांव में गाली-गलौज और उत्पात मचा रहा था। वहीं, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की और घंटों पेड़ से बांधकर रखा। हालांकि, युवक को बंधक बनाने और मारपीट के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
टीआई बोले- नशे में होने से बयान नहीं दे सका युवक
कोतवाली टीआई सतीश सिंह ने बताया कि युवक नशे में होने के कारण बयान देने की स्थिति में नहीं था। अब बयान दर्ज कर बांधने और मारपीट के मामले की जांच की जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!