देखिये वीडियो, ठेलों की जब्ती पर संग्राम: नेता प्रतिपक्ष की निगम को चेतावनी; ठेले वापस करो, वरना अगली बार ताला तोड़कर ले जाएंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक और दिल्ली में पीएम स्वनिधि योजना के तहत इंदौर को पुरस्कार मिल रहा है, वहीं दूसरी और शहर में स्ट्रीट वेंडर्स के ठेले जब्त किए जाने पर सियासी घमासान छिड़ गया है। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट स्ट्रीट वेंडर्स के साथ राजकुमार ब्रिज के नीचे स्थित जब्त सामान के गोदाम पहुंचीं।
यहां उन्होंने निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए चेतावनी दी कि गरीबों का सामान वापस नहीं किया गया तो अगली बार ताला तोड़कर ले जाएंगे।
लोन का प्रचार, फिर ठेलों की जब्ती पर सवाल
सोनिला मिमरोट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ दो लाख रुपये तक के लोन का प्रचार किया जा रहा है, दूसरी तरफ उसी लोन से खरीदे गए ठेलों को जब्त किया जा रहा है। उन्होंने इसे भाजपा का छल-कपट बताते हुए निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
सामान जब्त कर नीलाम करने का आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि नगर निगम की पीली गैंग स्ट्रीट वेंडर्स के तराजू, साइन बोर्ड और ठेले जब्त कर गोदाम में डाल देती है।
वहां सामान खराब होता रहता है और बाद में उसकी नीलामी कर दी जाती है। इससे गरीब वेंडर्स के सामने रोजी-रोटी के साथ बैंक का कर्ज चुकाने का संकट खड़ा हो जाता है।
उन्होंने दावा किया कि कर्ज नहीं चुका पाने पर वेंडर्स भविष्य में ऋण लेने से भी वंचित हो जाते हैं।
शनिवार को आयुक्त से मुलाकात, फिर आंदोलन की चेतावनी
नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि शनिवार को नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर जब्त सामान लौटाने की मांग की जाएगी।
इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो स्ट्रीट वेंडर्स के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा, 'सामान वापस करो, वरना अगली बार ताला तोड़कर ले जाएंगे।'
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!