खबर
Top News

देखिये वीडियो, अरबिंदो यूनिवर्सिटी के फेस्ट में मची भगदड़: मधुमक्खियों के झुंड ने विद्यार्थियों पर किया हमला; जान बचाने भागे स्टूडेंट्स, 9 ICU में भर्ती

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 नवंबर 2026, 11:16 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की अरबिंदो यूनिवर्सिटी में गुरुवार को आयोजित एनुअल फेस्ट 'हार्मोनी' उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों पर हमला कर दिया।

कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई
जान बचाने के लिए स्टूडेंट्स इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस घटना में करीब 20 विद्यार्थी घायल हुए हैं, जिनमें से 9 को ICU में भर्ती किए जाने की जानकारी सामने आई है।

फेस्ट में करीब 250 स्टूडेंट्स मौजूद थे
प्रत्यक्षदर्शी विद्यार्थी के मुताबिक, फेस्ट में करीब 250 स्टूडेंट्स मौजूद थे। इसी दौरान एक पटाखा फोड़ा गया। बताया जा रहा है कि पटाखा फूटने के बाद उसकी चिंगारी पास में लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गई। इससे छत्ता प्रभावित हुआ और बड़ी संख्या में मधुमक्खियां बाहर निकलकर विद्यार्थियों पर टूट पड़ीं।

कपड़ों से ढंका सिर, कोनों में छिपकर बचाई जान
अचानक हुए हमले से विद्यार्थियों में दहशत फैल गई। कोई सिर पर चुन्नी और कपड़ा डालकर मधुमक्खियों से बचने की कोशिश करता दिखा, तो कोई कार्यक्रम स्थल के कोनों में छिप गया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें स्टूडेंट्स जान बचाने के लिए भागते और खुद को ढंकते नजर आ रहे हैं।

सिर, चेहरे और गर्दन पर लगे डंक
हमले में घायल विद्यार्थियों के सिर, चेहरे, हाथ और गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर मधुमक्खियों ने डंक मारे। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें उपचार और इंजेक्शन दिए गए। जानकारी के अनुसार, 9 विद्यार्थियों को ICU में भर्ती करना पड़ा।

प्रबंधन का दावा- सभी विद्यार्थी स्वस्थ
घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि पटाखे के कारण मधुमक्खियों का छत्ता प्रभावित हुआ था, जिससे कुछ विद्यार्थी घायल हो गए। प्रबंधन का कहना है कि अब सभी बच्चे स्वस्थ हैं। हालांकि, इस घटना ने शैक्षणिक संस्थानों में बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा इंतजामों और परिसर में पटाखे फोड़ने की अनुमति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?
Top News

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

about 6 hours ago
पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर
Top News

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

about 6 hours ago
ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते
Top News

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

about 6 hours ago
रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!
Top News

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

about 7 hours ago
MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

about 8 hours ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

about 9 hours ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

about 9 hours ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

about 9 hours ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

about 9 hours ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

about 9 hours ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

about 9 hours ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 9 hours ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 9 hours ago
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 10 hours ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 10 hours ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 10 hours ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 10 hours ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 10 hours ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 10 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!