खबर
Top News

निंद्रा तजो उठो हो गोविंद: बोर भाजी आंवला, उठो देव सांवला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 नवंबर 2026, 1:17 pm
शेयर करें:
निंद्रा तजो उठो हो गोविंद

देव दीवाली आज, जागेंगे सृष्टि के नियंता श्री हरि-विष्णु

उत्तिष्ठो उत्तिष्ठ गोविंदो, उत्तिष्ठो गरुड़ध्वज। उत्तिष्ठो कमलाकांत, जगताम मंगलम कुरु॥

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
माह तो कार्तिक का ही है, लेकिन अब शुक्ल पक्ष है। एक पखवाड़े पहले कृष्ण पक्ष था, घुप्प अंधेरी। तब प्रज्ज्वलित हुए दीपकों से अमावस का अंधेरा मिट गया था। जनसामान्य की दीपावली मनी। अब देवताओं की दीपावली की बारी है, शुक्ल पक्ष जो है।

गगन पर होगा पूरी-पूरी पूरन मासी के आगमन के पूर्व का चांद। चंद्रमाजी की मौजूदगी में देवगण आज धरा पर उतरेंगे और दीवाली मनाएंगे। श्रीहरि-विष्णु का जागरण जो हो जाएगा। इन्हीं खुशियों में देव दीवाली का ये पर्व आया है। सृष्टि के नियंता श्रीहरि विष्णु के जागरण पर्व पर एक बार फिर भारतवर्ष में दीपावली का दृश्य उपस्थित होगा।

देव दिवारी शुभ एकादशी,

हरी प्रबोध कीजे हो आज।।

निंद्रा तजो उठो हो गोविंद,

सकल विश्व हित काज।।

घर-घर मंगल होत सबनके ,

ठौर-ठौर गावत ब्रिजनारी।।

परमानंद दास को ठाकुर,

भक्त हेत लीला अवतारी।।

आ ज एक बार फिर घर-घर वंदनवार सजेगी। देहरी पर रंगोली के रंग बिखरेंगे, सजेंगे, मांडने मांडे जाएंगे। गन्ने के मंडप सजेंगे। बोर-भाजी और आंवले पूजन सामग्री के रूप में आएंगे। इसके अलावा ऋतु फल भी पूजन का हिस्सा बनेंगे। कोरे दिए में काजल तैयार होगा। बोर-भाजी-आंवला, उठो देव सांवला के मंगल गीत गाए जाएंगे। दीपकों की कतार फिर उजियारा फैलाएगी।

सबसे बड़ी देव दीवाली काशी में मनेगी। काशी के सभी 84 घाट दुल्हन की तरह सज-धजकर संवर गए हैं। भोले की नगरी रोशनी से नहा गई है। मां गंगा के तट पर हजारों दीप दिन ढलते ही झिलमिलाएंगे। देश-विदेश के सैलानियों से काशी की संकरी गलियां अटी पड़ी हुई हैं।

यही नजारा बगल की अवधपुरी यानी अयोध्या का है। राघवेंद्र सरकार की नगरी में पंचक्रोशी यात्रा की उत्साह पसरा हुआ है। लाखों श्रद्धालुओं से रामलला की नगरी उत्सव मना रही है।

देव प्रबोधिनी एकादशी का उत्सव भी तुलसीजी के ब्याह के साथ मनेगा। गन्ने का मंडप सजेगा और वृंदा महारानी आज शालिग्रामजी से परणाई जाएंगी। ‘बोर-भाजी-आंवला, उठो देव सांवला’ का जयघोष घर-घर गूंजेगा।

घंटे-घड़ियाल व शंखनाद से श्रीहरि-विष्णु को जगाया जाएगा। इसी के साथ ही समस्त मंगल काज का आज से शुभारंभ हो जाएगा। शहनाई गुंजायमान होगी और हाथ पीले होने लगेंगे।

देव प्रबोधिनी एकादशी, देव दीवाली और तीन प्रसंग
इस एकादशी में तीन प्रसंग एक साथ समाहित रहते हैं।

{विवाह खेल: आज के दिन भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज लीला के अंतर्गत श्री राधाजी के साथ विवाह खेल किया था। उसी भावना के अनुसार प्रभु के विवाह खेल की भावना करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के विवाह खेल की लीला कार्तिक शुक्ल एकादशी की रात्रि से शुरू होकर कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तक चलती है।

{देवोत्थापन: आषाढ़ शुक्ल एकादशी को देव शयनी एकादशी कहते हैं, उस दिन भगवान विष्णु ने शंखासुर को मारकर क्षीर सागर में शयन किया था। अब चार मास के बाद यानी कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान श्री विष्णु जागते हैं, इसी को देवोत्थानपन कहते हैं। इसलिए आज के दिन से सभी मांगलिक कार्यों में देव साक्षी होते हैं, क्योंकि भगवान श्री विष्णु सर्वदेवमय हैं।

{तुलसी विवाह: आज के दिन तुलसीजी पर अनुग्रह करके भगवान ने उनके साथ विवाह किया था। इसी भाव से प्रभु के साथ तुलसीजी का विवाह कराते हैं। जैसे प्रभु ने तुलसी जी को अंगीकार किया था उसी तरह प्रभु हमारा भी समर्पण अंगीकार करें। इसलिए हम निवेदन के समय प्रभु के चरणारविंद में तुलसी के दल पधराते हैं एवं प्रभु के लिए अर्पण किए हुए भोग में भी तुलसी पत्ते पधराते हैं।

आप सभी को देव जागरण, देव दीवाली एवं तुलसी विवाह की मंगल बधाई एवं शुभकामनाएं।

संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?
Top News

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

about 5 hours ago
पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर
Top News

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

about 5 hours ago
ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते
Top News

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

about 5 hours ago
रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!
Top News

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

about 6 hours ago
MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

about 8 hours ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

about 8 hours ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

about 8 hours ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

about 8 hours ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

about 8 hours ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

about 8 hours ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

about 8 hours ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 8 hours ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 8 hours ago
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 9 hours ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 9 hours ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 9 hours ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 9 hours ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 9 hours ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 9 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!