मुख्यमंत्री की मां का निधन: 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 2020 में हुआ था पिता का निधन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के 91 वर्ष की उम्र में निधन की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में अंतिम सांस ली।
वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। पंचूर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है, जहां उनका बचपन बीता था।
मां के पैर छूकर लिया था आशीर्वाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मई 2022 में लंबे समय बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। मां-बेटे की इस मुलाकात की तस्वीरें भी चर्चा में रही थीं।
जून 2024 में एम्स पहुंचकर जाना था हालचाल
जून 2024 में सावित्री देवी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे और अपनी मां से मुलाकात की थी।
उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली थी। कुछ समय मां के पास बिताने के बाद वह लौट गए थे। स्वास्थ्य जांच के बाद सावित्री देवी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। बाद में आंखों की जांच के लिए उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी सावित्री देवी के निधन पर शोक जताए जाने की जानकारी सामने आई है।
साझा किए गए शोक संदेश के अनुसार, धामी ने मां के स्नेह और आशीर्वाद को जीवन की अनमोल पूंजी बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अप्रैल 2020 में पिता का हुआ था निधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।
वह 89 वर्ष के थे और किडनी तथा लिवर संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती थे। आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर रहे थे।
वर्ष 1991 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने पैतृक गांव पंचूर में रहने लगे थे।
पिता के निधन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना महामारी से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें यह दुखद सूचना मिली थी।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!