देसी शराब पीने के बाद दो की मौत: सरकारी दुकान से खरीदकर लाए थे; उल्टी और आंखों में जलन के बाद बिगड़ी तबीयत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
जिले में देसी शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बंडा थाना क्षेत्र की गुगरा चौकी अंतर्गत ग्राम सेमरा गोपालमन की है। दोनों ने गुरुवार सुबह बंडा की सरकारी शराब दुकान से देसी शराब खरीदी थी।
पुलिस ने जांच की शुरू
शराब पीने के कुछ समय बाद ही उन्हें सिरदर्द, उल्टियां और आंखों में जलन होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद आबकारी विभाग और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुबह शराब पी, कुछ देर बाद शुरू हुई परेशानी
मृतकों की पहचान कमलेश लोधी (40) पिता नारायण लोधी और चंद्रभान लोधी (42) पिता मुलायम लोधी के रूप में हुई है। दोनों ग्राम सेमरा गोपालमन के निवासी थे।
चंद्रभान के भाई अरविंद के अनुसार, दोनों गुरुवार सुबह गांव से करीब 7 किलोमीटर दूर बंडा की सरकारी शराब दुकान पहुंचे थे।
वहां से देसी शराब खरीदकर लाए और सुबह करीब 9 बजे उसका सेवन किया। इसके बाद दोनों को सिरदर्द, उल्टियां और आंखों में जलन की शिकायत होने लगी।
एक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिजनों के मुताबिक, रात करीब 3:30 बजे चंद्रभान की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं कमलेश को गुरुवार शाम बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
शुक्रवार सुबह चंद्रभान का बंडा अस्पताल और कमलेश का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों की मौत शराब में किसी जहरीले पदार्थ की मौजूदगी से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!