भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज: महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के पहले ही दिन मेजबान भारत ने अपनी खिताबी दावेदारी का दम दिखा दिया। बरखेड़ा नाथू स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय महिला टीम ने शुरुआती झटके से उबरते हुए मलेशिया को 4-1 से हराया। कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में टीम ने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाया। अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं पूजा साहू ने गोल दागने के साथ प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी हासिल किया। इससे पहले चीन ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदा, जबकि जापान ने अंतिम मिनट में गोल कर दक्षिण कोरिया से जीत छीन ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह और आतिशबाजी के बीच प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।
पहला मुकाबला : चीन ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदा, दूसरे हाफ में गोलों की बरसात
दिन के पहले मुकाबले में चीन ने अपनी विश्व रैंकिंग के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से शिकस्त दी। हालांकि, शुरुआती 15 मिनट में थाईलैंड ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाते हुए चीन को गोल करने का मौका नहीं दिया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों का खाता नहीं खुला।
दूसरे क्वार्टर में चीन ने आक्रमण तेज किया। 27वें मिनट में फेंग किंगमियाओ ने फील्ड गोल से बढ़त दिलाई। अगले ही मिनट डेंग क्यूचान ने गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। मध्यांतर तक चीन ने मुकाबले पर पकड़ बना ली थी।
तीसरे क्वार्टर में चार गोल, थाईलैंड की रक्षापंक्ति बिखरी
तीसरे क्वार्टर में चीन का आक्रमण और धारदार हो गया। 32वें मिनट में फेंग किंगमियाओ ने पेनल्टी कॉर्नर पर अपना दूसरा गोल किया। इसके तुरंत बाद कप्तान वेई किक्सियाओ ने बढ़त 4-0 कर दी। 38वें मिनट में चेन युजुन और 42वें मिनट में डेंग क्यूचान ने गोल कर थाईलैंड की वापसी की उम्मीदें खत्म कर दीं।
अंतिम क्वार्टर में झांग हेयांग ने सातवां गोल दागकर जीत पर मुहर लगा दी। चीन के लिए फेंग किंगमियाओ और डेंग क्यूचान ने दो-दो गोल किए, जबकि तीन अन्य खिलाड़ियों ने एक-एक गोल का योगदान दिया।
चीन को मुकाबले में 10 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें तीन को गोल में बदला गया। थाईलैंड पूरे 60 मिनट में एक भी गोल नहीं कर सका। इस बड़ी जीत के साथ चीन ने गोल अंतर के आधार पर शुरुआती अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
दूसरा मुकाबला : आखिरी मिनट में जापान का कमाल, दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया
चीन और थाईलैंड के एकतरफा मुकाबले के बाद जापान और दक्षिण कोरिया के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों की रक्षापंक्ति ने पूरे मैच में आक्रमणों को नाकाम किया। शुरुआती तीन क्वार्टर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
जापान ने गेंद पर नियंत्रण और आक्रामक प्रयासों के जरिए लगातार दबाव बनाया, लेकिन दक्षिण कोरिया की गोलकीपर और डिफेंडरों ने कई अच्छे बचाव किए। दूसरी ओर कोरिया ने भी जवाबी हमले किए, लेकिन जापान की रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सका।
ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था मुकाबला, 59वें मिनट में पलटी बाजी
चौथे क्वार्टर के अंतिम क्षणों तक स्कोर 0-0 था। मुकाबला बराबरी पर समाप्त होता दिखाई दे रहा था, तभी जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला। मैच के 59वें मिनट में सैतो हानामी ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर जापान को निर्णायक बढ़त दिला दी।
दक्षिण कोरिया के पास वापसी के लिए बेहद कम समय बचा था। अंतिम प्रयासों के बावजूद कोरियाई टीम बराबरी नहीं कर सकी और जापान ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया।
जापान को मैच में 13 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन टीम केवल एक पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठा सकी। दक्षिण कोरिया को दो पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन वह गोल नहीं कर पाया।
तीसरा मुकाबला : मलेशिया ने पहले चौंकाया, फिर भारत ने चार गोल दागकर पलटी बाजी
दिन का सबसे प्रतीक्षित मुकाबला मेजबान भारत और मलेशिया के बीच खेला गया। घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच भारतीय टीम मैदान पर उतरी, लेकिन शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोलरहित रहीं। मलेशिया ने मजबूत रक्षात्मक खेल से भारतीय आक्रमण को रोके रखा।
दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में नुरामीराह जुल्किफ्ली ने गोल दागकर मलेशिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, मेहमान टीम की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी। अगले ही मिनट खान मुमताज ने शानदार गोल कर भारत को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
कप्तान सलीमा और पूजा के गोल से भारत ने बनाई निर्णायक बढ़त
मध्यांतर के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने तेज गति से आक्रमण शुरू किए। तीसरे क्वार्टर के 35वें मिनट में कप्तान सलीमा टेटे ने गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इसके चार मिनट बाद पूजा साहू ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर बढ़त 3-1 कर दी।
चौथे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने मलेशिया को वापसी का अवसर नहीं दिया। 49वें मिनट में लालरेमसियामी ने चौथा गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। मलेशिया की टीम शुरुआती बढ़त के बावजूद दोबारा गोल नहीं कर सकी।
डेब्यू मैच में पूजा का धमाका, बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
भारत की जीत में युवा खिलाड़ी पूजा साहू का प्रदर्शन खास रहा। अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहीं पूजा ने महत्वपूर्ण मौके पर गोल दागकर टीम की बढ़त मजबूत की। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत की ओर से खान मुमताज, सलीमा टेटे, पूजा साहू और लालरेमसियामी ने एक-एक गोल किया। मलेशिया का एकमात्र गोल नुरामीराह जुल्किफ्ली के नाम रहा।
13 पेनल्टी कॉर्नर मिले, फिर भी कोच पूरी तरह संतुष्ट नहीं
भारत ने मैच में 13 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। हालांकि, इन अवसरों को गोल में बदलने की सफलता उम्मीद से कम रही। मैच के बाद मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने भी टीम के प्रदर्शन में सुधार की जरूरत बताई।
मारिन के मुताबिक, पहले हाफ में खिलाड़ियों की एकाग्रता और ऊर्जा का स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं था। टीम ने कई मौके गंवाए।
उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी क्षमता के अनुरूप खेल दिखाने की सलाह दी।
कोच ने कहा कि तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारत ने खेल पर बेहतर नियंत्रण बनाया। जीत से संतुष्टि जरूर है, लेकिन मजबूत टीमों के खिलाफ अधिक प्रभावी प्रदर्शन करना होगा।
चीन को सबसे बड़ी चुनौती मानने के सवाल पर मारिन ने कहा कि उन्होंने अभी उसकी टीम का खेल नहीं देखा है। इसलिए बिना आकलन के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
ओलंपियन समीर दाद ने पेनल्टी कॉर्नर पर जताई चिंता
पूर्व ओलंपियन समीर दाद ने भी भारतीय टीम के पेनल्टी कॉर्नर कन्वर्जन पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि चीन और जापान जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ इतने अधिक मौके गंवाना भारी पड़ सकता है। भारतीय टीम को आने वाले मुकाबलों में पेनल्टी कॉर्नर का बेहतर इस्तेमाल करना होगा।
पहले दिन चीन शीर्ष पर, भारत दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर
तीनों मुकाबलों के बाद चीन, भारत और जापान ने तीन-तीन अंक हासिल किए। बेहतर गोल अंतर के कारण चीन पहले, भारत दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर रहा। दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड को शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में छह देश हिस्सा ले रहे हैं। लीग चरण में प्रत्येक टीम अन्य पांच टीमों से खेलेगी। इसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
अब दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा भारत, चीन-जापान से भी कड़ी चुनौती
भारतीय टीम का अगला मुकाबला 21 नवंबर को दक्षिण कोरिया से होगा। इसके बाद 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान से भिड़ंत होगी।
विश्व रैंकिंग में चीन चौथे और भारत सातवें स्थान पर है। जापान 11वें, दक्षिण कोरिया 15वें, मलेशिया 21वें और थाईलैंड 28वें स्थान पर है। ऐसे में खिताब बचाने उतरी भारतीय टीम के सामने चीन और जापान जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीमें बड़ी चुनौती होंगी।
भोपाल में पहली बार आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता ने शुरुआती दिन ही दर्शकों को गोलों की बरसात, अंतिम क्षणों के रोमांच और मेजबान भारत की शानदार वापसी का यादगार अनुभव दिया।
संबंधित समाचार

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!