निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल: बिना ठेके वसूल रहे 100 रुपए प्रति घंटा; शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जवाहर मार्ग स्थित मालगंज चौराहे के पास नगर निगम की खाली पड़ी पार्किंग अवैध वसूली का अड्डा बन गई है।
निगम ने न तो पार्किंग किसी को आवंटित की है और न ही इसका ठेका दिया है, इसके बावजूद यहां वाहन चालकों से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है।
100 रुपये प्रति घंटे की मांग की जा रही
कार खड़ी करने के बदले 100 रुपये प्रति घंटे की मांग की जा रही है। यह सिलसिला कई महीनों से जारी है। हैरानी की बात यह है कि पार्किंग के सामने जंगमपुरा की सड़क पर भी वाहनों से पैसे वसूले जा रहे हैं।
पार्किंग ही नहीं, सड़क पर भी वसूली का खेल
जानकारी के अनुसार, अवैध रूप से पार्किंग संचालित करने वालों ने मौके पर कर्मचारी तैनात कर रखे हैं।
बाजार में आने वाले कार चालकों को पार्किंग की जगह बताकर उनसे शुल्क लिया जाता है। एक घंटे के लिए 100 रुपये मांगे जा रहे हैं।
आरोप है कि नगर निगम की खाली पार्किंग और उससे लगी सड़क पर वाहनों को खड़ा करवाकर प्रतिदिन हजारों रुपये की वसूली की जा रही है।
रहवासियों से भी मासिक रकम मांगने का आरोप
क्षेत्रीय रहवासियों ने इस मामले की शिकायत जनप्रतिनिधियों से की है। उनका कहना है कि आसपास रहने वाले लोग रात में खाली पार्किंग में वाहन खड़े करते हैं।
ऐसे लोगों से भी कुछ व्यक्तियों ने पार्किंग के बदले मासिक भुगतान की मांग की है।
रहवासियों का आरोप है कि सार्वजनिक पार्किंग पर कब्जा होने से उन्हें भी अपने वाहन खड़े करने के लिए पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा है।
पड़ताल में सामने आई 100 रुपये प्रति घंटे की मांग
गुरुवार दोपहर मौके पर की गई मीडिया पड़ताल में पार्किंग शुल्क मांगने की बात सामने आई। वाहन रुकते ही टोपी पहने एक व्यक्ति पास पहुंचा और पार्किंग की व्यवस्था बताने लगा।
उसके हाथ में कई वाहनों की चाबियां थीं। इसी दौरान सामने स्थित कुल्फी और गजक की दुकान से एक अन्य व्यक्ति आया।
उसने पार्किंग करवा रहे व्यक्ति को वाहन का नंबर लेने और अधिक समय तक गाड़ी खड़ी रहने पर ध्यान रखने के निर्देश दिए। कार पार्किंग के लिए प्रति घंटे 100 रुपये शुल्क बताया गया।
निगम के नाम पर पार्किंग चलाने का दावा
पार्किंग शुल्क मांगने वाले व्यक्ति से जब पूछा गया कि क्या वह नगर निगम का कर्मचारी है और वर्षों से निशुल्क रही पार्किंग में पैसे क्यों लिए जा रहे हैं, तो उसने अपना नाम राजेश परमार बताया।
उसने सामने दुकान से आए व्यक्ति का नाम राठौर बताते हुए दावा किया कि नगर निगम ने उन्हें पार्किंग संचालित करने के लिए दी है।
हालांकि, जब उससे आवंटन और अधिकार संबंधी जानकारी मांगी गई तो दोनों व्यक्ति वहां से हट गए।
एक दुकान में जाकर सामान तौलने लगा, जबकि दूसरा सड़क की ओर चला गया।
पार्षद बोलीं- कई बार शिकायत की, निगम कार्रवाई नहीं कर रहा
क्षेत्रीय पार्षद मीता रामबाबू शर्मा ने कहा कि पार्किंग से वसूली की शिकायत वह कई बार नगर निगम में कर चुकी हैं।
पुराने जोनल अधिकारी को भी इस संबंध में जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि उनका पार्किंग संचालित करने वालों से कोई संबंध नहीं है।
शिकायतों के बावजूद निगम की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सवाल उठाए।
बिना ठेके वसूली कैसे, निगम की कार्रवाई का इंतजार
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नगर निगम ने पार्किंग का ठेका या आवंटन नहीं किया है, तो वाहन चालकों से शुल्क किस अधिकार से लिया जा रहा है।
स्थानीय रहवासियों की शिकायत और मौके पर सामने आई शुल्क की मांग के बाद अब नगर निगम की कार्रवाई का इंतजार है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!