शहर की इस कॉलोनी पर कभी भी चल सकता है प्रशासन का बुलडोजर: 71 मकानों में रह रहे 80 से ज्यादा परिवारों को बेदखली के नोटिस; कोर्ट से राहत की उम्मीद में रहवासी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की एमआर-10 स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में रहने वाले परिवारों पर बेदखली का खतरा मंडरा रहा है। न्याय नगर संस्था की जमीन पर बसी इस कॉलोनी को खाली कराने के लिए प्रशासन अब कार्रवाई की तैयारी में है।
बेदखली के नोटिस जारी
रहवासियों को पहले ही बेदखली के नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं हाईकोर्ट ने भी कब्जे हटाने के लिए प्रशासन को 30 दिन का समय दिया है। ऐसे में शुक्रवार को प्रशासन की रिमूवल कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
71 मकानों में 80 से ज्यादा परिवार रह रहे
कॉलोनी के 71 मकानों में 80 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद कुछ परिवारों ने दूसरी जगह रहने की व्यवस्था तलाशना शुरू कर दिया है, जबकि कई रहवासी कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें एक और मौका दिया जाए, ताकि वे अदालत में अपना पक्ष रखकर राहत हासिल करने की कोशिश कर सकें।
तीन बार टल चुकी है कार्रवाई
कृष्णबाग कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पहले 16 और 17 नवंबर को प्रस्तावित थी। हालांकि, म्यूजिक कंसर्ट के चलते पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने से इसे टालना पड़ा। इसके बाद 18 और 19 नवंबर को भी कार्रवाई नहीं हो सकी। अब शुक्रवार को प्रशासन के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद
बेदखली के नोटिस के बाद रहवासी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। शुक्रवार को भी वे कोर्ट में अपना पक्ष रखकर कार्रवाई पर रोक हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं। रहवासियों को उम्मीद है कि अदालत से उन्हें कुछ और समय मिल सकता है।
दूसरी ओर, प्रशासन की ओर से फिलहाल मौके पर कोई बड़ी हलचल नहीं दिखाई दी है। यदि कोर्ट से राहत नहीं मिलती और रहवासी खुद कब्जे नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन बेदखली की कार्रवाई आगे बढ़ा सकता है। ऐसे में कृष्णबाग कॉलोनी के 80 से अधिक परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!