वीडियो देखिये, टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग: इतने किलोमीटर दूर तक उठा धुआं; रोबोट के जरिये बुझाई गई लपटें
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र स्थित कर्बला इलाके में सोमवार सुबह एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसका घना धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
कुछ ही देर में विकराल हुई आग
फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक गोदाम में आग लगने के बाद देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में शादी-ब्याह में इस्तेमाल होने वाला टेंट, कपड़ा, सजावटी सामग्री और अन्य ज्वलनशील सामान बड़ी मात्रा में रखा था, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। मौके पर चार दमकल गाड़ियां तैनात कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
रोबोट और भारी मशीनों की मदद
आग की तीव्रता को देखते हुए नगर निगम ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। फायर फाइटिंग रोबोट के जरिए अंदर तक पानी पहुंचाकर लपटों को काबू करने का प्रयास किया गया। साथ ही, टीन शेड को हटाने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल किया गया, जिससे अंदर तक पहुंच बनाकर प्रभावी ढंग से पानी डाला जा सका।
25 से ज्यादा टैंकर पानी खर्च
दमकल और नगर निगम की संयुक्त टीमों ने आग बुझाने के लिए 25 से अधिक टैंकर पानी का उपयोग किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!