खबर
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव हत्याकांड का आरोपी भागने की कोशिश में कैसे हुआ घायल: एसडीओपी ने बताया पुलिस पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 नवंबर 2026, 3:12 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, देवास।
खातेगांव हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार आरोपी गजेंद्र रावत ने पुलिस अभिरक्षा के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। घटना उस समय हुई, जब पुलिस टीम आरोपी को अलीराजपुर से गिरफ्तार करने के बाद खातेगांव थाने लेकर जा रही थी। रास्ते में पुलिस का शासकीय वाहन पंचर हो गया। पुलिसकर्मी जब वाहन का पंचर ठीक करवा रहे थे, तभी आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से पुलिस टीम पर गोली चला दी। अचानक हुई इस घटना के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर के निचले हिस्से में गोली लग गई।

मामले की जानकारी देते हुए कन्नौद के एसडीओपी आदित्य तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी गजेंद्र रावत को अलीराजपुर से गिरफ्तार कर खातेगांव ला रही थी। इसी दौरान रास्ते में पुलिस का शासकीय वाहन पंचर हो गया। वाहन में आरोपी भी बैठा हुआ था। पुलिसकर्मी पंचर सुधरवाने में लगे थे, तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस पार्टी के एक जवान की बंदूक से फायरिंग कर दी।

पुलिसकर्मियों पर गोली चलाते ही की जवाबी कार्रवाई
एसडीओपी आदित्य तिवारी के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी अपनी सुरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान चली गोली आरोपी के दाहिने पैर के निचले हिस्से में लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को अपने कब्जे में लिया।

अलीराजपुर से गिरफ्तार कर खातेगांव ला रही थी पुलिस
बताया जा रहा है कि खातेगांव हत्याकांड के मामले में पुलिस आरोपी गजेंद्र रावत की तलाश कर रही थी। उसे अलीराजपुर से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम खातेगांव लेकर आ रही थी। लेकिन रास्ते में वाहन पंचर होने के दौरान हुई इस घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया। आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में रहते हुए पुलिसकर्मी की बंदूक से ही फायरिंग कर दी।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया। उसके दाहिने पैर के निचले हिस्से में गोली लगी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस बात की भी जांच करेगी कि आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक कैसे हासिल की और उसने फायरिंग किस परिस्थिति में की।


संबंधित समाचार

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी
Top News

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

2 minutes ago
अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

7 minutes ago
20 साल में 65 लाख वेतन मिला
Top News

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

17 minutes ago
5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती
Top News

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

24 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

25 minutes ago
लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप
Top News

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

32 minutes ago
वीडियो देखिये,  हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता
Top News

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

32 minutes ago
कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू
Top News

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

35 minutes ago
IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
Top News

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

39 minutes ago
चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा
Top News

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

about 1 hour ago
एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री
Top News

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह
Top News

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

about 1 hour ago
दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस
Top News

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

about 1 hour ago
भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय
Top News

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू

about 1 hour ago
जिन पर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी वे ही छिपा रहे मुंह
Top News

जिन पर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी वे ही छिपा रहे मुंह:पटाखा बाजार में लगे 45 लाख की वसूली के आरोप

about 1 hour ago
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड
Top News

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड:राहुल जायसवाल की 3 बसें जब्त; गुजरात तक फैले नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
दुष्कर्मी-वसूलीबाज की एक और शिकायत जनसुनवाई में पहुंची
Top News

दुष्कर्मी-वसूलीबाज की एक और शिकायत जनसुनवाई में पहुंची:शाहरुख कुरैशी ने सामाजिक संस्था पदाधिकारी को ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख रुपए

about 1 hour ago
जेल से छूटते ही फिर सिर उठाने लगे गुंडे
Top News

जेल से छूटते ही फिर सिर उठाने लगे गुंडे:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे का खुला सपोर्ट

about 1 hour ago
खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया
Top News

खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया:खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत ने खड़े किए कई सवाल

about 2 hours ago
AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल
Top News

AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल:सरकारी कामकाज और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर किए पोस्ट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!