दुष्कर्मी-वसूलीबाज की एक और शिकायत जनसुनवाई में पहुंची: शाहरुख कुरैशी ने सामाजिक संस्था पदाधिकारी को ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई के दिए निर्देश
सुपर कॉरिडोर जमीन विवाद में वसूली और महिला से दुष्कर्म के मामले पहले से दर्ज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साप्ताहिक अखबार की आड़ में कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग और वसूली का एक और मामला पुलिस जनसुनवाई में पहुंचा। सुपर कॉरिडोर की करोड़ों रुपए की जमीन के विवाद में जबरन वसूली और धमकी के मामले में आरोपी तथा महिला से दुष्कर्म के प्रकरण में नामजद साप्ताहिक अखबार ‘चांद पर उड़ान' के संपादक और कथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी के खिलाफ अब एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारी ने दो लाख रुपए मांगने और संस्था को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार को तहफ्फुज ए नामूस ए रिसालत एक्शन ट्रस्ट के प्रदेश सचिव शोएब खान पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह की जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अखबार में संस्था और उनके खिलाफ भ्रामक सामग्री प्रकाशित कर छवि खराब की गई।
इसके बाद दो लाख रुपए की मांग की गई और रकम नहीं देने पर आगे भी बदनाम करने का दबाव बनाया गया। पुलिस आयुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को जांच कर साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शोएब खान ने लिखित आवेदन में बताया कि 7 सितंबर को प्रकाशित अखबार के अंक में संस्था और उनके संबंध में ऐसी सामग्री छापी गई, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।
शिकायत में संपादक शाहरुख कुरैशी और उससे जुड़े अन्य लोगों पर दो लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि रकम नहीं देने पर आगे भी इसी तरह की खबरें प्रकाशित कर बदनाम करने की बात कही गई।
कानूनी नोटिस, डाक रसीद और अखबार की प्रति भी सौंपी.. शिकायतकर्ता ने आवेदन के साथ अखबार की प्रति, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कानूनी सलाहकार डॉ. आमिर खान की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस, डाक रसीद और ट्रैकिंग से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे हैं।
उनका आरोप है कि नोटिस लेने से इनकार किया गया, जिसके बाद डाक विभाग के माध्यम से नोटिस वापस लौट आया। शोएब खान ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
डेढ़ बीघा जमीन के विवाद में दर्ज है वसूली का केस
शाहरुख कुरैशी के खिलाफ इससे पहले 30 सितंबर को खजराना थाने में जबरन वसूली और धमकी का प्रकरण दर्ज हो चुका है। यह मामला सुपर कॉरिडोर स्थित करीब डेढ़ बीघा कृषि भूमि के विवाद से जुड़ा है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई गई है।
हारून कॉलोनी निवासी शेख मोहम्मद शकील की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। शिकायत के मुताबिक, जमीन में उनके परिवार का हिस्सा बाकी है और इसको लेकर राजस्व आयुक्त तथा सिविल कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
आरोप था कि शाहरुख कुरैशी ने जमीन विवाद से जुड़ी खबरें प्रकाशित करने और सामाजिक छवि खराब करने की धमकी देकर अलग-अलग समय पर छोटी-छोटी रकम ली। इनमें कुछ भुगतान ऑनलाइन और कुछ नकद किए जाने की बात शिकायत में कही गई थी।
बाद में रकम देने से इनकार करने पर फिर खबरें प्रकाशित कर बदनाम करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया। इस मामले में शाहरुख की अग्रिम जमानत याचिका भी अदालत खारिज कर चुकी है।
पुलिस आयुक्त बोले- दोष मिला तो होगी कठोर कार्रवाई
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा इस तरह का अवैधानिक कृत्य किया गया है तो उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शिकायत संबंधित अधिकारी को जांच के लिए भेजी गई है।
जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।अब सवाल यह है कि एक ही व्यक्ति के खिलाफ अलग-अलग शिकायतों में अखबार में खबरें प्रकाशित करने की धमकी देकर रकम मांगने जैसे आरोप सामने आने के बाद जांच में क्या तथ्य निकलते हैं। फिलहाल नई शिकायत पर पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
संबंधित समाचार

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू

जिन पर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी वे ही छिपा रहे मुंह:पटाखा बाजार में लगे 45 लाख की वसूली के आरोप

वीडियो देखिये, खातेगांव हत्याकांड का आरोपी भागने की कोशिश में कैसे हुआ घायल:एसडीओपी ने बताया पुलिस पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड:राहुल जायसवाल की 3 बसें जब्त; गुजरात तक फैले नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

जेल से छूटते ही फिर सिर उठाने लगे गुंडे:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे का खुला सपोर्ट

खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया:खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत ने खड़े किए कई सवाल

AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल:सरकारी कामकाज और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर किए पोस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!