भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय: पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीनों का खेल कर लोगों की खून-पसीने की कमाई डकारने वाला कुख्यात भू-माफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा और गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। फर्जी दस्तावेज बनाकर लसूड़िया पुलिस से साठगांठ कर बिल्डर की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विरोध करने वाले जमीन मालिक को ही पुलिसिया कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है। फिनिक्स टाउनशिप के भूखंड क्रमांक 1054 और 1055 को लेकर गंभीर मामला सामने आया है।
रजनी मंडलोई के पति वीरेंद्र मंडलोई ने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की साप्ताहिक जनसुनवाई में शिकायत कर भू-माफिया चंपू अजमेरा, पुनीत जैन और हेमंत राणावत पर जमीन हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
जेल भेजने की धमकी दी जा रही... वीरेंद्र के अनुसार उन्होंने विधिवत पेपरों और कब्जे के साथ पत्नी के नाम प्लॉट खरीदे थे, जिन पर फेंसिंग करवा रखी थी। इस पर भू-माफिया चंपू अजमेरा गिरोह की नजर पड़ गई। गिरोह ने फर्जी दस्तावेज और टीएनसीपी का नक्शा तैयार कर झूठा मालिकाना हक जताया।
इसके आधार पर प्लॉट पर कब्जा कर निर्माण की कोशिश हो रही है। वीरेंद्र का कहना है कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। शिकायत करने और अपने प्लॉट पर जाने पर उन्हें ही बाउंड ओवर कर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है, जबकि भू-माफियाओं को मौके पर काम करने का अवसर दिया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर सिंह ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है।
प्लॉट पर गुंडे-बदमाश बैठाए
वीरेंद्र के अनुसार 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक भूमाफियाओं को प्लॉट पर बदमाश बैठाकर हमारी फेंसिंग तोड़कर गाड़ी में भरकर ले गए। रंग-रोगन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। मौके के फोटो और वीडियो पुलिस को सौंपने के बावजूद पुलिस कहती है इस पर क्या कार्रवाई करें...
आरोप है कि चंपू अजमेरा के लोगों ने प्लॉट पर गुंडे-बदमाश बैठा रखे हैं, ताकि जमीन मालिक विरोध न कर सके। लगातार शिकायतों के बावजूद मौके पर गतिविधियां नहीं रुक रही हैं। वीरेंद्र ने लसूड़िया पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है।
उनके अनुसार डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़ और एसीपी पराग सैनी से लेकर टीआई राजकुमार यादव तक को तमाम शिकायतें की, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय मामले में लिखा-पढ़ी कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया गया।
टीआई ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर प्लॉट पर जाने से मना कर दिया, लेकिन भूमाफिया चंपू अजमेरा की गैंग प्लॉट पर कब्जे और निर्माण की कोशिश कर रही है, विरोध और शिकायत करने पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
लसूड़िया पुलिस द्वारा प्लॉट मालिक फरियादी वीरेंद्र मंडलोई को अपने ही प्लॉट पर जाने वाले पर बाउंड ओवर कर बंद करने की धमकी दी जा रही है, जबकि कब्जे की कोशिश करने वालों को जमकर संरक्षण दिया जा रहा है।
कमिश्नर से मांग- एफआईआर करो, पुलिस की भूमिका भी जांचो... पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को दी शिकायत में वीरेंद्र मंडलोई ने पुनीत जैन, चंपू अजमेरा और हेमंत राणावत के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और संपत्ति हड़पने के प्रयास में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
साथ ही फर्जी दस्तावेजों की मूल अभिलेखों से जांच, 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक की गतिविधियों के फोटो-वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल तथा लसूड़िया पुलिस की भूमिका की वरिष्ठ अधिकारी से स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
प्लॉट पर अपना अधिकार जताना शुरू कर दिया
जानकारी के अनुसार फरियादी वीरेंद्र मंडलोई ने शिकायत में बताया कि ग्राम कैलोद हाला स्थित फिनिक्स टाउनशिप के भूखंड क्र. 1054 और 1055 की रजिस्ट्री, नामांतरण और पुराने विक्रय दस्तावेजों की पूरी शृंखला उनके पास है।
इसके बावजूद लिगेसी इंफ्रा के कर्ताधर्ता पुनीत जैन, उनके जीजा चंपू अजमेरा और हेमंत राणावत ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्लॉट पर अपना अधिकार जताना शुरू कर दिया। जबकि यही प्लॉट चंपू अजमेरा ने पहले विधिवत रूप से बेचे थे, लेकिन लिगेसी इंफ्रा से उसका विवाद शुरू हुआ तो उसने लोगों के भूखंडों के फर्जी दस्तावेजों के साथ टीएनसीपी का नक्शा भी तैयार कर अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया।
संबंधित समाचार

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

जिन पर कार्रवाई और जांच की जिम्मेदारी वे ही छिपा रहे मुंह:पटाखा बाजार में लगे 45 लाख की वसूली के आरोप

वीडियो देखिये, खातेगांव हत्याकांड का आरोपी भागने की कोशिश में कैसे हुआ घायल:एसडीओपी ने बताया पुलिस पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड:राहुल जायसवाल की 3 बसें जब्त; गुजरात तक फैले नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

दुष्कर्मी-वसूलीबाज की एक और शिकायत जनसुनवाई में पहुंची:शाहरुख कुरैशी ने सामाजिक संस्था पदाधिकारी को ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख रुपए

जेल से छूटते ही फिर सिर उठाने लगे गुंडे:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे का खुला सपोर्ट

खाकी पर भारी खादी और बेखौफ माफिया:खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत ने खड़े किए कई सवाल

AI से बनाए सरकारी अफसरों के फर्जी वीडियो वायरल:सरकारी कामकाज और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर किए पोस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!