लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप: 27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फर्नीचर कारोबारियों के बीच 8.60 लाख रुपए के लेनदेन का विवाद सुलझाने के नाम पर एक पुलिसकर्मी ने पीड़ितों के साथ मारपीट करते हुए जमकर प्रताड़ना दी। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले मामा-भानजे के विवाद में हेड कांस्टेबल अभिषेक पंवार ने मामा पक्ष से सेटिंग कर उसका पूरा साथ दिया।
फरियादी को बिना किसी कार्रवाई के उठाकर थाने ले आया, जहां 27 घंटे टापरी में बंद कर प्रताड़ित किया गया। जेल भेजने का डर दिखाकर छोड़ने के बदले पहले दो लाख रुपए मांगे।
पीड़ितों ने जैसे-तैसे परिचितों से पैसा लाकर 1.61 लाख रुपए दिए तब जाकर रिहा किया। मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की जनसुनवाई में शिकायत होने पर एसीपी यश बिजोरिया को जांच सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार फरियादी मोहम्मद फारुक और शाहरुख रंगरेज ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने मामा रिजवान खोकर के साथ जीएनटी मार्केट, धार रोड स्थित लकड़ी मंडी में प्लाई और सनमाइका का कारोबार शुरू किया था। करीब दस महीने तक पार्टनरशिप चली, लेकिन हिसाब बिगड़ने पर अलग हो गए।
फरियादियों के मुताबिक कारोबार में बैंक से लिया गया 8.60 लाख रुपए का ऋण लगाया गया था। अलग होने के बाद रिजवान ने यह रकम लौटाने के बजाय उसके बदले फर्नीचर का माल देने का भरोसा दिया। चार-पांच महीने तक माल देने का आश्वासन मिलता रहा, लेकिन न रकम मिली और न माल।
रिजवान भाई की पहुंच ऊपर तक है...उलझ जाओगे ... फरियादियों का आरोप है कि रकम मांगने पर रिजवान और उसके बेटे फैज ने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज, धमकियां और मारपीट शुरू कर दी। दुकान पर आकर वीडियो बनाए।
जान से खत्म करवाने की धमकी दी। इस बीच रिजवान और फैज ब्लैक स्कॉर्पियो में हथियारबंद साथियों के साथ पीड़ितों को तलाशने पहुंचे। 10 सितंबर को द्वारकापुरी थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल अभिषेक पंवार ने फरियादी फारुक और दुकान पर काम करने वाले मोहम्मद आवेश को बिना कारण बताए उठाकर थाने ले गया। आरोप है कि द्वारकापुरी थाने के पीछे बनी चद्दर की टापरी में उन्हें बंद कर दिया। विरोध करने पर उनसे मारपीट की।
पुलिसकर्मी ने पीड़ितों को धमकाया, रिजवान की पहुंच ऊपर तक है...उलझ जाओगे। जीवन जेल में कट जाएगा। बचना है तो दो लाख रुपए की व्यवस्था कर लो। तब जाकर मैं कोई मदद कर सकूंगा।
आखिरकार परिचितों से इंतजाम कर फारुक ने 1.61 लाख रुपए दिए, जिसके बाद उसे छोड़ा गया। दूसरे फरियादी शाहरुख को भी इसी दौरान कमरे में बैठाकर प्रताड़ित करने और रकम नहीं मिलने पर उसके खिलाफ धारा 51 के तहत कार्रवाई करने का आरोप है। पीड़ितों की शिकायत के बाद मामले में जांच शुरू हो गई है।
दोनों पक्षों को बाउंड ओवर कर रखा है
छत्रीपुरा एसीपी यश बिजोरिया के अनुसार दोनों पक्षों के बीच फर्नीचर व्यापार की पार्टनर थी। आपसी मतभेद के चलते दोनों अलग हो गए। इसके बाद विवाद शुरू हुआ हो गया। इस बीच रिजवान खोखर की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने केस दर्ज किया था।
पुलिस ने दोनों पक्षों को बाउंड ओवर कर रखा है। जनसुनवाई में शाहरुख और फारुक की तरफ से शिकायत हुई है। इसमें रिजवान खोकर और पुलिसकर्मी अभिषेक पंवार की भूमिका की जांच कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री:एक सेकंड में जिंदगी दांव पर लगी; RPF जवान ने बचाया

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज:एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी यात्रियों से भरी बस; मची चीख-पुकार

कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार:लोकायुक्त में हुई शिकायत से मचा हड़कंप

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-बोले- जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन

फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर:जनसुनवाई में सुनी पीड़ा; मेधावी दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा का उठाया जिम्मा

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा:26 पदार्थों के लिए नमूने; दो जगह नापतौल के उपकरण हुए जब्त

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!