खबर
Top News

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू: त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 नवंबर 2026, 3:50 pm
शेयर करें:
कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू

थानों से लेकर बड़े अफसरों तक चक्कर काटने के बाद 100 पीड़ित पहुंचे कमिश्नर संतोष सिंह के पास

किसी को धोखाधड़ी, तो किसी को मारपीट और सुनवाई नहीं होने की शिकायत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहार सिर पर हैं, बाजारों में रौनक है और पुलिस महकमा भी सुरक्षा इंतजामों में व्यस्त है, लेकिन इन सबके बीच पुलिस कमिश्नर कार्यालय में कल फरियादियों की कतार कम नहीं हुई। छुट्टियों और त्योहार की तैयारियों के बीच भी 100 पीड़ित अपनी अलग-अलग पीड़ा लेकर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के सामने पहुंचे।

किसी को अपनों से प्रताड़ना की शिकायत थी तो कोई जमीन और प्लॉट की धोखाधड़ी से परेशान था। किसी के साथ मारपीट हुई थी तो कोई थाने के चक्कर काटने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से निराश था।

जनसुनवाई में इस बार सबसे ज्यादा ध्यान बुजुर्ग फरियादियों ने खींचा। कई बुजुर्ग ऐसे थे, जो दूसरी और तीसरी बार अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। अपनी परेशानी बताते-बताते कुछ इस कदर भावुक हुए कि कमिश्नर के सामने ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने अधिकारियों से गुहार लगाई कि आखिर उनकी शिकायत पर कार्रवाई कब होगी?

कल जनसुनवाई में 100 आवेदन पहुंचे। पिछली जनसुनवाई के मुकाबले संख्या करीब 35 कम रही, लेकिन त्योहार नजदीक होने के कारण उम्मीद थी कि इस बार फरियादियों की संख्या कम रह सकती है, पर सुबह से ही आवेदकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

कुछ देर में फरियादियों की मौजूदगी बढ़ती गई और संख्या 100 तक पहुंच गई। इससे साफ था कि त्योहार के बावजूद लोगों की पुलिस से जुड़ी समस्याएं और न्याय की उम्मीदें अपनी जगह कायम रहीं।

हालांकि पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने एक-एक फरियादी की बात सुनी। बुजुर्गों की पीड़ा सामने आने पर उन्होंने तत्काल अपने साथ मौजूद एसीपी स्तर के अधिकारियों को संबंधित मामलों में कार्रवाई करने और शिकायतों का जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बुजुर्गों की पीड़ा ने खींचा ध्यान
इस बार जनसुनवाई में बुजुर्गों की संख्या भी उल्लेखनीय रही। कोई संपत्ति से जुड़ी धोखाधड़ी का शिकार होने की शिकायत लेकर पहुंचा था तो किसी ने मारपीट और प्रताड़ना की बात रखी। कुछ बुजुर्गों का कहना था कि वे पहले भी अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रख चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिली।

बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी जब समस्या जस की तस रही तो वे दोबारा कमिश्नर के सामने पहुंच गए। अपनी बात रखते समय कई बुजुर्ग भावुक हो गए। यहां तक कि एक बुजुर्ग ने अपने आवेदन में सुनवाई नहीं होने के कारण अपनी आत्महत्या तक कि तारीख तक आवेदन में लिख दी।

उनकी आंखों में आंसू देखकर जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों ने भी शिकायतों को गंभीरता से लिया। कमिश्नर ने मौके पर मौजूद एसीपी, डीसीपी स्तर के अधिकारियों को संबंधित मामलों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

थाने से निराश, अब कमिश्नर से आस
जनसुनवाई में पहुंचे कई आवेदकों की शिकायतों के पीछे एक बड़ी वजह थाना स्तर पर सुनवाई नहीं होना भी सामने आई। पीड़ितों का कहना था कि वे पहले ही संबंधित थानों में शिकायत कर चुके हैं।

किसी को सप्ताहभर से जवाब का इंतजार है तो कोई महीनेभर से कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठा है। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचना पड़ रहा है।

इन शिकायतों का रहा ज्यादा दबाव
जनसुनवाई में कुल 100 आवेदन में पति-पत्नी के विवाद, बेटा-बहू द्वारा परेशान करने, रिश्तेदारों व पड़ोसियों से विवाद जैसे मामले प्रमुख रहे। पैसों के लेन-देन, फाइनेंशियल फ्रॉड, लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, प्लॉट-मकान और जमीन की धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं।

महिला अपराध, स्कूल में प्रवेश और डॉक्टर से इलाज संबंधी विवाद तथा पुलिस थानों पर सुनवाई नहीं होने की शिकायतें भी आवेदकों ने रखीं।

फोन पर भी दिए निर्देश, मध्यस्थता पर जोर.. कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने समस्याएं सुनने के साथ ही अधिकारियों को मौके पर और फोन के माध्यम से भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावी कार्रवाई कर शिकायतें हल करने को कहा।

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। पारिवारिक और आपसी विवादों के मामलों में पुलिस मध्यस्थता केंद्रों के जरिए काउंसलिंग कराकर भी समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री
Top News

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री:एक सेकंड में जिंदगी दांव पर लगी; RPF जवान ने बचाया

1 minute ago
उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज
Top News

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज:एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर

18 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी यात्रियों से भरी बस; मची चीख-पुकार

19 minutes ago
कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार
Top News

कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार:लोकायुक्त में हुई शिकायत से मचा हड़कंप

24 minutes ago
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
Top News

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-बोले- जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन

25 minutes ago
फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर
Top News

फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर:जनसुनवाई में सुनी पीड़ा; मेधावी दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा का उठाया जिम्मा

28 minutes ago
दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा
Top News

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा:26 पदार्थों के लिए नमूने; दो जगह नापतौल के उपकरण हुए जब्त

32 minutes ago
गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी
Top News

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

40 minutes ago
अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

about 1 hour ago
20 साल में 65 लाख वेतन मिला
Top News

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

about 1 hour ago
5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती
Top News

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

about 1 hour ago
लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप
Top News

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये,  हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता
Top News

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

about 1 hour ago
IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
Top News

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

about 1 hour ago
चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा
Top News

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

about 1 hour ago
एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री
Top News

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह
Top News

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन

about 1 hour ago
दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस
Top News

दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उतरी पुलिस:व्यापारियों को कार्बाइड गन; आगजनी पर किया अलर्ट, दुकानों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश

about 2 hours ago
भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय
Top News

भूमाफिया चंपू अजमेरा गिरोह फिर हुआ सक्रिय:पुलिस की मिलीभगत से प्लॉट पर कर दिया निर्माण शुरू

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!